फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Union Minister Manohar Lal Khattar stated that the development model in MP integrates heritage with de

Indore: केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा-एमपी में विकास का माॅडल विरासत-विकास को साथ लेकर चल रहा

Sat, 20 Jun 2026 01:54 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 20 Jun 2026 01:54 PM IST
सार

तीन हजार करोड़ रुपये के इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का शनिवार को भूमिपूजन किया गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह कॉरिडोर इंदौर और उज्जैन को नई विकास संभावनाओं से जोड़ेगा।

विज्ञापन
Indore: Union Minister Manohar Lal Khattar stated that the development model in MP integrates heritage with de
चंद्रावतीगंज में इंदौर उज्जैन काॅरिडोर का भूमिपूजना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीन हजार करोड़ की लागत से बनने वाले इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। इस मौके पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उज्जैन हमारी धार्मिक नगरी है और इंदौर आर्थिक केंद्र है। इंदौर और उज्जैन को मेट्रोपॉलिटन सिटी में शामिल किया गया है। इससे दोनों शहरों का साझा विकास होगा।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का विकास मॉडल विरासत और विकास को साथ लेकर चल रहा है। ओंकारेश्वर, महेश्वर और उज्जैन के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। विरासत के बिना हमारा गौरव शून्य है। विकास की गति हम मध्य प्रदेश में रुकने नहीं देंगे। मालवा पर भी सरकार विशेष ध्यान देगी।

विज्ञापन

 

देशभर में मुगलकाल की निशानियां समाप्त कर हम अपने प्राचीन गौरवशाली इतिहास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। देश की समस्याओं को हल करने के लिए हमारी सरकार आगे रही है। कई समस्याएं वर्षों से लंबित थीं। हमारी सरकार ने बिना खून का एक कतरा बहाए धारा 370 को समाप्त किया। देश से नक्सलवाद को सरकार ने समाप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ेगा। यह सड़क विकास का नया पर्याय बनेगी। हमारा प्रदेश एक अलग पहचान बना रहा है। मध्य प्रदेश में नक्सलवादियों ने आतंक की सीमा लांघ दी थी। कांग्रेस के एक मंत्री तक की हत्या हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस वोट बैंक के चक्कर में नक्सलवाद को खत्म नहीं करती थी। हमारी सरकार ने लाल सलाम को आखिरी सलाम किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवाद की नई फैक्ट्रियां खुलीं। कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि यह सड़क मालवा के विकास की नई इबारत लिखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed