Indore: नाम पूछकर दो युवकों को किया घायल, पुलिस ने हिन्दूवादी नेता के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया
अयूब ने दुकान बंद की और अपने तीसरे भाई अल्फेज को फोन लगाया और मदद के लिए बुलाया।माहौल गरमाता देख अयूब और उसका भाई चला गया,लेकिन जब अल्फेज मौके पर पहुंचा तो विशाल और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विस्तार
इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक दो भाईयों के साथ मारपीट हुई। एक भाई को चाकू भी मारे गए है। इस मामले में पुलिस ने हिन्दूवादी नेता विशाल शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। घायल भाईयों ने आरोप लगाया कि विशाल मेडिकल स्टोर पर आया और संचालक अयूब मंसूरी से नाम पूछकर कहा कि कल तुझे गायब कर देंगे। अयूब व्यासनगर के समीप मेडिकल शाॅप चलाता है।
ये खबर भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट! भारत-पाक तनाव के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा, तीन फ्लाइट्स रद्द
अयूब के साथ बड़ा भाई भी था। अयूब ने दुकान बंद की और अपने तीसरे भाई अल्फेज को फोन लगाया और मदद के लिए बुलाया। इस बीच विशाल शर्मा ने साथी एकत्र कर लिए। माहौल गरमाता देख अयूब और उसका भाई चला गया,लेकिन जब अल्फेज मौके पर पहुंचा तो विशाल और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें उसका हाथ टूट गया।
अयूब ने बताया कि वह भाई सोहेल मंसूरी के साथ थाने पर रिपोर्ट लिखवाने गया तो गेट पर ही विशाल और उसके साथ गौतम तोमर ने रोका और सोहेल को पेट मेें चाकू मार दिया। सोहले को उसके परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में हिन्दूवादी नेता विशाल शर्मा, उसके साथी गौतम तोमर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
स्कूल संचालक के खिलाफ लव जिहाद का केस दर्ज
इंदौर के भवन प्राॅमिनेंट स्कूल के संचालक समीर मीर के खिलाफ एमआईजी थाना पुलिस ने लव जिहाद का केस दर्ज किया है। शिकायत करने वाला कोई दूसरा नहीं बल्कि उसकी पत्नी है। जिसके साथ दस साल पहले शादी हुई थी। महिला ने कहा कि समीर ने उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया और मानसिक प्रताड़ना भी दी। उनसे बताया कि उसकी शादी समीर के साथ हिन्दू रीति रिवाजों से हुई थी। तब समीर ने खुद को ब्राम्हण समाज का बताया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
