{"_id":"66df129adb2c5f4a52031785","slug":"indore-two-children-died-in-mhow-village-due-to-lightning-near-indore-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर के समीप महूगांव में धर्मशाला की छत पर पढ़ाई रहे दो किशोरों की बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर के समीप महूगांव में धर्मशाला की छत पर पढ़ाई रहे दो किशोरों की बिजली गिरने से मौत
Mon, 09 Sep 2024 08:52 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 09 Sep 2024 08:52 PM IST
सार
बिजली की चपेेट में आने से दोनों के शरीर के कई हिस्सेे काले पड़ गए। परिजन बच्चों को अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंंदौर से 40 किलोमीटर दूर महूगांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों नाबालिग बच्चे गांव की राजपूत धर्मशाला की छत पर पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
विज्ञापन
महूगांव में यह घटना सोमवार शाम को हुई। तेज हवा के साथ आकाश में बिजली कड़कड़ा रही थी। तभी बस्ती की राजपूत धर्मशाला की छत पर दो किशोर पढ़ाई कर रहे थे, उन पर बिजली गिर पड़ी। परिजन बच्चों को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाथ में मोबाइल थे
पुलिस के अनुसार मृत किशोरों की पहचान संतोष गिरवाल और अंकित पांडे के रूप में हुई। दोनों छत पर पढ़ाई कर रहे थे। दोनों के हाथ में मोबाइल भी थे। घटना के बाद उनके शरीर के कुछ अंग क्षत विक्षत हो गए। इस तरह के हालात अक्सर विस्फोट के कारण बनते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले धमाका हुआ था
ग्रामीणों ने बताया कि विस्फोट भी हुआ था। पुलिस अफसर फिलहाल आकाशीय बिजली गिरने से ही मौत मानकर चल रहे है, लेकिन मौत की असली वजह के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी। अंकित संतोष के मकान में किराए से रहता था। अक्सर दोनों छत पर साथ पढ़ाई करते थे।
