फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two accused who brought half a kilo of MD drug from Ujjain arrested in Indore.

Indore: उज्जैन से आधा किलो एमडी ड्रग लाए दो आरोपी इंदौर में गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 08:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Oct 2024 08:22 PM IST
सार

पकड़ा गए एक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। वह पहले छत्रीपुरा में हुई एक हत्या के मामले में सजा काट चुका है। वह जेल से फरार हो गया था। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के बाद खुद ही गैंग संचालित करने लगा था।

विज्ञापन
Indore: Two accused who brought half a kilo of MD drug from Ujjain arrested in Indore.
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आधा किलो एमडी ड्रग के साथ सराफा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो उज्जैन से ड्रग एक कार में लाए थे। जब्त ड्रग की कीमत पचास लाख रुपये है। पुलिस ने कार और ड्रग को भी जब्त किया है। दोनो इंदौर में अलग-अलग इलाकों में ड्रग सप्लाई करने आए थे। पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग बेचने वाले गिरोह का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन



पकड़ा गए एक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। वह पहले छत्रीपुरा में हुई एक हत्या के मामले में सजा काट चुका है। वह जेल से फरार हो गया था। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के बाद खुद ही गैंग संचालित करने लगा था। उसने छत्रीपुरा, द्वारकापुरी क्षेत्र में ड्रग बेचने का नेटवर्क तैयार रखा था।

विज्ञापन

 

पुलिस को दोनों के बारे में मुखाबिर से जानकारी मिली थी। जैसे ही आरोपी रिंकू उर्फ रोहित और पारस कार में ड्रग लेकर सराफा क्षेत्र में पहुंचे, तो पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार में उन्होंने एक थैली में आधा किलो ड्रग छुपाकर रखी थी। आरोपियों ने बताया कि वे उज्जैन से एमडी ड्रग लाए थे। अफसरों ने उनसे पूछताछ शुरू कर गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। आरोपी पारस पहले भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed