फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Township's arbitrariness in Indore, more than fifty trees cut down, residents came out in protest

Indore: इंदौर में टाउनशिप की मनमानी, पचास से ज्यादा पेड़ काट डाले, रहवासी विरोध में उतरे

Tue, 27 Aug 2024 02:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 27 Aug 2024 02:24 PM IST
सार

रहवासियों ने जब इसके बारे में पूछा तो कर्मचारियों ने कहा कि टाउनशिप के मुख्यालय से पेड़ हटाने के निर्देश मिले है। टाउनशिप मैनेजर आरपी प्रसाद ने इस बारे में कहा कि जो पेड़ काॅमन एरिया में लगे है, उन्हें हटाया गया है।

विज्ञापन
Indore: Township's arbitrariness in Indore, more than fifty trees cut down, residents came out in protest
कर्मचारियों ने मनमानी करते हुए काटे पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 51 लाख पेड़ लगाने का अभियान चलाया, लेकिन कई जगहों पर मनमानी से पेड़ काटे जा रहेे है। बायपास की विस्तारा टाउनशिप में कर्मचारियों ने 50 से ज्यादा पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी और पेड़ों को ट्राॅली में भर लिया। इसके अलावा वे पौधे भी हटा दिए गए, जो हाल ही में अभियान में सहभागिता करते हुए रहवासियं ने लगाए थे।

विज्ञापन

 

टाउनशिप प्रबंधन के इस रवैये से रहवासी नाराज है और इसकी शिकायत नगर निगम अफसरों को की गई है। दरअसल रहवासियों ने खुद के पैसे से कदम, चंपा, बादम के पौधे टाउनशिप केे फुटपाथ और बागीचों में लगाए थे। जब उन्होंने पेड़ का रुप ले लिया तो टाउनशिप प्रबंधन ने आपत्ति लेेना शुरू कर दी।

विज्ञापन


उनका कहना था कि रहवासी अनुमति के बगैर पेड़ न लगाए। रहवासियों ने तब टाउनशिप प्रबंधन के सामने विरोध जताया कि प्लाॅट खरीदते समय कही भी अनुबंध में इस तरह की शर्त का उल्लेख नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाउनशिप भी नगर निगम को हस्तांतरित हो चुकी है। इस कारण प्रबंधन पेड़ों को हटाने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। मंगलवार को टाउनशिप के चार कर्मचारी कुल्हाड़ी और आरी लेकर आए और 50 से ज्यादा पेड़ काट दिए।


रहवासियों ने जब इसके बारे में पूछा तो कर्मचारियों ने कहा कि टाउनशिप के मुख्यालय से पेड़ हटाने के निर्देश मिले है। टाउनशिप मैनेजर आरपी प्रसाद ने इस बारे में कहा कि जो पेड़ काॅमन एरिया में लगे है, उन्हें हटाया गया है। पेडों को हम ट्रांसप्लांट करेंगे। रहवासियों का कहना है कि बगैैर अनुमति पेड़ काटने पर हम कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी कर रहेे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed