{"_id":"63627652a2fe3036711fd508","slug":"indore-to-chandigarh-flight-service-started-tourism-will-get-a-boost","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चंडीगढ़ से जुड़ा इंदौर, सीधी उड़ान सेवा शुरू, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चंडीगढ़ से जुड़ा इंदौर, सीधी उड़ान सेवा शुरू, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
Wed, 02 Nov 2022 07:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Nov 2022 07:23 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में इंदौर जिले से एक और शहर की एयर कनेक्टिविटी हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर-चंडीगढ़ की सीधी फ्लाइट शुरू की है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका शुभारंभ किया। इस विंटर शेड्यूल में सिर्फ यही उड़ान शहर को मिली है।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर-चंडीगढ़ की सीधी उड़ान की घोषणा पिछले साल हुई थी। यह उड़ान सप्ताह में दो मर्तबा संचालित होगी। हर मंगलवार और शानिवार को यह उड़ान संचालित होगी। सुबह 10 बजे विमान रवाना होगा और चंडीगढ़ 11.50 बजे पहुंचेगा। चंडीगढ़ से यह फ्लॉइट दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगी और इंदौर में 2.40 बजे लैंड होगी।
विज्ञापन
बता दें कि इस उड़ान से चंडीगढ़ और आसपास के शहरों जाने वाले पर्यटकों के लिए फायदा होगा। क्योंकि इंदौर से काफी लोग शिमला, मनाली और कसौली जाते हैं। प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर-चंडीगढ़ फ्लॉइट का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
सिर्फ एक ही उड़ान की सौगात...
कोरोना काल के पहले इंदौर की एयर कनेक्टिविटी देश में अनेक शहरों से थी। इंदौर से 100 उड़ानें संचालित होती थी, जो अब घटकर 70 रह गई है। फिलहाल इंदौर से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, गोवा, बेलागावी, किशनगढ़, नागपुर, जम्मू, जोधपुर, जबलपुर, बिलासपुर, ग्वालियर, रायपुर, लखनऊ, प्रयागराज, अहमदाबाद और गोंदिया के लिए इंदौर से उड़ानें संचालित होती हैं। इस बार विंटर शेड्यूल में शहर को ज्यादा नहीं उड़ान नहीं मिल पाई है, जबकि कोरोना काल के पहले पांच से ज्यादा नए शहर जुड़े थे। अभी दिल्ली-मुबंई की उड़ानें इंदौर से ज्यादा संचालित होती हैं। नए विंटर शेड्यूल में कुछ उड़ानों के समय में परिवर्तन हुआ है। इस वजह से एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहने लगा है। इससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अलसुबह और देर रात को नई उड़ानें मिल सकती हैं। विंटर शेड्यूल की अवधि 26 मार्च तक रहेगी।
विज्ञापन
टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा...
ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि चंडीगढ़ फ्लॉइट शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि चंडीगढ़ और आसपास के शहरों से काफी लोग ओंकारेश्वर-उज्जैन आते हैं। लेकिन उन्हें अभी दिल्ली होकर आना पड़ता था। अब वे सीधे चंडीगढ़ से इंदौर आ सकेंगे। अभी इंदौर में ज्यादातर पर्यटक महाराष्ट्र-गुजरात के आते हैं। अब उत्तर भारत के शहरों से भी पर्यटकों का फ्लो बढ़ेगा।
