फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three murders took place in Indore on Diwali night, following disputes over drugs and trivial matters.

Indore: इंदौर में दीपावली की रात तीन हत्याएं, नशे और मामूली बात पर हुए थे विवाद

Tue, 21 Oct 2025 09:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 21 Oct 2025 09:00 PM IST
सार

द्वारकापुरी क्षेत्र की दिग्विजय नगर मल्टी में पुरानी रंजिश में गोलियां चलाई गई। इसमें एक युवक महेश उर्फ बच्चू की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए है। गोली चलाने वाले दो युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। महेश का आरोपियों से पुराना विवाद था। 

विज्ञापन
Indore: Three murders took place in Indore on Diwali night, following disputes over drugs and trivial matters.
दीपावली की रात तीन हत्याएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में फिर अपराध बढ़ गए है। बदमाश त्यौहारों को भी नहीं छोड़ रहे है। दीपावली की रात इंदौर में तीन हत्याएं हो गई। कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर मामूली विवाद में हत्या कर दी गई। मृतक का नाम क्षितिज खोमने है। उसे तीन बदमाशों ने चाकू मारे। परिजनों का कहना है कि बदमाश नशे में थे। क्षितिज को परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

 

इसके अलावा पालदा क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान आठ-दस युवकों ने अपने ही दोस्त राजा सोनकर की हत्या कर दी। पार्टी के दौरान कहासूनी होने पर वसीम व साथियों ने चाकू मारे। राजा ने भागने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। राजा भी संयोगितागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है। कुछ दिन पहले उसे जिलाबदर किया गया था, लेकिन वह दीपावली मनाने इंदौर आया था और दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

 

द्वारकापुरी क्षेत्र की दिग्विजय नगर मल्टी में पुरानी रंजिश में गोलियां चलाई गई। इसमें एक युवक महेश उर्फ बच्चू की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए है। गोली चलाने वाले दो युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। महेश का आरोपियों से पुराना विवाद था। इस घटना में मंसूर और उसका साथी भी गोली लगने से घायल हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed