फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three deaths in three days due to corona in Indore, patients were suffering from serious illness

Indore: इंदौर में कोरोना से तीन दिन में तीन मौतें, गंभीर बीमारी से पीड़ित थे मरीज

Wed, 09 Jul 2025 06:00 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 09 Jul 2025 06:00 AM IST
सार

लसुड़िया क्षेत्र में कोरोना  संक्रमित महिला की मौत हो गई थी। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी, जबकि मंगलवार को भी एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह भी पहले से अस्पताल में भर्ती थी। डाक्टरों ने कोरोना की जांच कराई तो पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
Indore: Three deaths in three days due to corona in Indore, patients were suffering from serious illness
इंदौर में कोरोना से तीन मौतें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कोरोना के लगातार मामले आ रहे है। तीन दिन में लगातार तीन मौतें हो गई है। तीनों ही महिलाएं है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीनों मरीज गंभीर बीमारी से पीड़ित थी।कोरोना के कारण अब तक चार जानें जा चुकी हैं।

विज्ञापन


सोमवार को लसुड़िया क्षेत्र में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई थी। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी, जबकि मंगलवार को भी एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह भी पहले से अस्पताल में भर्ती थी। डाक्टरों ने कोरोना की जांच कराई तो पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

 

इससे पहले भी एक महिला की मौत हो चुकी है। अब तक इंदौर में कोरोना के 187 मरीज है। जिनमें 12 एक्टिव मरीज है। सभी घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। स्वास्थ्य विभाग में अभी डिस्पेंसरी में कोरोना की जांचों की व्यवस्था नहीं की है। अभी निजी लैबों में जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। सर्दी जुकाम की शिकायत के बाद उसकी कोरोना जांच कराई गई थी। वह फिलहाल ठीक है। डाक्टरों का कहना है कि फिलहाल जो कोरोना के मरीज मिल रहे है। उनमें ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं मिल रहे है, लेकिन जो पहले से बीमार है या उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है। उन्हें कोरोना के कारण नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed