Indore: मेडिकल काॅलेज में स्टूडेेंटों की फर्जी डिग्री दिलाने की भी होगी जांच
भदौरिया के खिलाफ दस साल पहले भी सीबीआई केस दर्ज कर चुकी है और उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी थी। इसके अलावा भदौरिया व्यापमं घोटाले का भी आरोपी रह चुका है। आरोप है कि उसने अपने काॅलेज में भी कुछ स्टूडेंटों को फर्जी डिग्री दी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के इंडेक्स मेडिकल काॅलेज के संचालक सुरेश भदौरिया सीबीआई की गिरफ्त से बचने के लिए फरार हो गया है। भदौरिया सहित 35 लोगों के खिलाफ रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेज के घोटाले के मामले में धोखाधडी का केस दर्ज किया हैै। इस घोटाले में सुरेश भदौरिया भी शामिल है।
भदौरिया के खिलाफ दस साल पहले भी सीबीआई केस दर्ज कर चुकी है और उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी थी। इसके अलावा भदौरिया व्यापमं घोटाले का भी आरोपी रह चुका है। आरोप है कि उसने अपने काॅलेज में भी कुछ स्टूडेंटों को फर्जी डिग्री दी होगी। इस मामले में भी जांच एजेसियां पड़ताल करने की तैयारी कर रही है।
भदौरिया सहित 35 आरोपी एक रैकेट संचालित करते है, जो देशभर में मेडिकल काॅलेेज की मान्यता दिलाने, उन्हें रिन्यू कराने के मामले में शामिल है।सीबीआई नेे सबसे पहले छत्तीसगढ़ के रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेज पर छापा मारा था, वहां घोटाले से जुड़े दस्तावेज हाथ लगे और फिर देशभर में सीबीआई ने छापा मारा था।
इसमे इंदौर का इंडेक्स काॅलेज भी शामिल है। इस काॅलेज में व भदौरिया के घर पर भी सीबीआई ने छापा मारा। छापे के बाद से ही भदौरिया फरार हो गया है। भदौरिया के इंदौर व देवास में मेडिकल काॅलेज, अस्पताल व नर्सिंंग काॅलेज है। सालभर पहले उसेे निजी विश्व विद्यालय की भी अनुमति मिल चुकी थी।
