फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: There were queues at the booths in Indore in the morning, the booths remained deserted in the afternoo

Indore: इंदौर में बूथों पर सुबह लगी कतारें, दोपहर मेें बूथ रहे सूने

Mon, 13 May 2024 02:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 13 May 2024 02:37 PM IST
सार

इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट पर वोटरों की रुचि कम रही। सुबह 11 बजे इस सीट पर 20.18 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरी सीटों पर 25 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका था। इंदौर जिले में सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग देपालपुुर विधानसभा सीट पर हुई।

विज्ञापन
Indore: There were queues at the booths in Indore in the morning, the booths remained deserted in the afternoo
इंदौर में बूथों पर सुबह लगी कतारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवा निमाड़ की आठ सीटों में शुरूआती चार घंटे में सबसे कम मतदान इंदौर में हुआ। सुबह 11 बजे तक देवास लोकसभा सीट पर सर्वाधिक 35 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जबकि इंदौर मेें 25 प्रतिशत वोटर ही शुरुआती चार घंटों मेें घरों से वोट डालने बाहर निकले। इनमें महिला वोटरों की संख्या ज्यादा थी। दोपहर में बूथों पर कतारें दिखाई नहीं दी।

विज्ञापन

इंदौर में सुबह मौसम खुशनुमा था। हवाएं चल रही थी। उसके बीच चुनावी बयार भी नजर आई। श्रमिक क्षेत्र, बाणगंगा, संगम नगर, अन्नपूर्णा क्षेत्र के बूथों पर कतारें दिखाई दी। धूप से बचने के लिए लोग सुबह जल्दी वोट डालने निकल गए थे।

विज्ञापन


कुछ बूथों पर तो मतदान शुरू होने से पहले ही लोग वोट डालने आने लगे थे। ज्यादातर बूथों के बाहर कांग्रेस की टेबलें नजर नहीं आई। हरसिद्धि क्षेत्र में कांग्रेस नेता नोटा की टेबल लगाकर बैठे थे। जिसे पुलिस अफसरों ने हटवा दिया। बूथों के भीतर कांग्रेस के अभिकर्ता डटे नजर आए। वे निर्दलीय उम्मीदवारों के एजेंट के रुप में भीतर बैैठे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नंबर विधानसभा सीट पर सबसे कम मतदान

इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट पर वोटरों की रुचि कम रही। सुबह 11 बजे इस सीट पर 20.18 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरी सीटों पर 25 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका था। इंदौर जिले में सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग देपालपुुर विधानसभा सीट पर हुई। यहां 30.80 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी। दूसरे नंबर पर राऊ विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 26 प्रतिशत वोटिंग हुई।

नंदानगर बूथ पर कांग्रेसी-भाजपाई भिड़े

इंदौर में नंदानगर के कनकेश्वी काॅलेज बूथ पर कांग्रेस और भाजपा के नेता आपस में भिड़ लिए। कांग्रेस नेता बब्बू यादव ने बूथ के भीतर भाजपा नेतागणों की मौजूदगी पर आपत्ति ली। इस पर वहां खड़े भाजपा नेता उससे भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हंगामा होता देख बूथ पर तैनात पुलिस जवानों ने भीड़ को हटाया। बाद में बूथ पर सीआरपीएफ तैनात हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed