फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The speaker said- continuity is necessary in alternative media, only then the sky of unlimited possibi

Indore: वक्ता बोले-वैकल्पिक मीडिया में निरंतरता जरुरी, तभी असीमित संभावना के आकाश खुलेंगे

Tue, 08 Apr 2025 05:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 08 Apr 2025 05:21 PM IST
सार

पत्रकार भुवनेश सेंगर ने कहा कि वैकल्पिक मीडिया में मेहनत ज्यादा है। स्थापित होने में समय लगता है, लेकिन मेहनत का फल भी मिलता है। यूट्यूब चैनल ठीक ठाक चल जाए तो खर्च निकल सकता है।

विज्ञापन
Indore: The speaker said- continuity is necessary in alternative media, only then the sky of unlimited possibi
परिचर्चा में भाग लेते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर प्रेस क्लब के पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे दिन सफल होते वैकल्पिक मीडिया विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस मौके पर लखनऊ से आए पत्रकार संजय शर्मा ने कहा कि वैकल्पिक मीडिया एक बड़ी ताकत है। खबरों में स्थानीयता और अच्छा कंटेंट उसे आगे ले जा रहा है। इस माध्यम में निरंतरता जरूरी है,तभी असीमित संभावनाओं के आकाश खुले रहेंगे।

विज्ञापन

 

पत्रकार भुवनेश सेंगर ने कहा कि वैकल्पिक मीडिया में मेहनत ज्यादा है। स्थापित होने में समय लगता है, लेकिन मेहनत का फल भी मिलता है। यूट्यूब चैनल ठीक ठाक चल जाए तो खर्च निकल सकता है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मीडिया के कारण बड़े मीडिया संस्थानों के रेवेन्यू में कमी आई है। एआई आने के बाद मीडिया संस्थानों में नौकरियों के अवसर भी कम हो गए है।

विज्ञापन

 

पत्रकार चंद्रभान  सिंह ने कहा कि आपके कंटेंट में रोचकता होना चाहिए। ताकि पाठक को बांधा जा सके। वैकल्पिक मीडिया पर भरोसा जितना ज्यादा होगा, वह पाठक की उतनी बड़ी पसंद बनेगा। इससे ही पाठक भावनात्मक रूप से जुड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

फोटो जर्नलिस्ट राजेश सिंह ने कहा,फोटो जर्नलिस्ट की जिंदगी मनरेगा मजदूर जैसी

 

दसरे सत्र में फोटोग्राफी पर कार्यशाला आयोजित की गई। ख्यात फोटोग्राफर राजेश सिंह ने कहा कि फोटो जर्नलिस्ट की जिंदगी मनरेगा मजदूर जैसी होती है। जिस दिन अच्छा फोटो हो जाता है उस दिन फोटो जर्नलिस्ट हीरो होता है, लेकिन दूसरे दिन फिर उसकी शुरुआत जीरो से होती है। फोटोग्राफर के लिए फील्ड ही सबकुछ है। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर का प्रमोशन नहीं होता। वो जिंदगीभर फोटोग्राफर ही रहता है। परिचर्चा के बाद प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फोटोग्राफी स्पर्धा के पुरस्कार भी बांटे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed