फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The mystery of the disappearance of a 29-year-old girl who left Indore for Katni remains unsolved, she

Indore: इंदौर से कटनी के लिए निकली युवती लापता, इंदौर में दोस्तों व परिचितों से पूछताछ

Mon, 11 Aug 2025 06:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 11 Aug 2025 06:16 PM IST
सार

भोपाल से कटनी के बीच जिन स्टेशनों पर ट्रेन रुकती है वहां परिजनों ने उसकी तलाश की है  और पुलिस की भी मदद ली है, लेकिन चार दिन बाद भी उसका पता नहीं चला। उसकी मोबाइल की आखिरी बार की लोकेशन नर्मदापुरम जिले के ब्रिज के पास मिली है।

विज्ञापन
Indore: The mystery of the disappearance of a 29-year-old girl who left Indore for Katni remains unsolved, she
लापता युवती अर्चना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से कटनी के लिए निकली 29 साल की युवती अर्चना तिवारी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। पांच दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। अर्चना राखी के दो दिन पहले 7 अगस्त की सुबह इंदौर से कटनी के लिए ट्रेन में सवार होकर निकली थी। परिजनों व पुलिस ने उसके इंदौर में रहने वाले परिचितों व दोस्तों से भी बात की, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली। इंदौर के होस्टल से निकलते हुए उसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इंदौर में सोशल मीडिया पर भी युवती के लापता होने के मैसेज वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


यह है मामला 
अर्चना इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18233) के बी-3 कोच में सीट नंबर 3 पर सफर कर रही थी। साथ बैठे यात्रियों ने बताया कि भोपाल स्टेशन के बाद वह कोच में नजर नहीं आई थी। उसका मोबाइल भी उसके साथ ही था, लेकिन सामान कोच में ही रखा था। अर्चना मंगल नगर, कटनी की निवासी है और वर्तमान में इंदौर में रहकर सिविल जज की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। साथ ही वकालत भी कर रही थी। ट्रेन में सफर के दौरान परिवार वालों से आखिरी बार उसकी बात सुबह 10:15 बजे हुई थी। तब ट्रेन भोपाल के आसपास थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है। अर्चना भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन तक पहुंची, लेकिन इसके बाद ट्रेन में दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:  इंदौर से ट्रेन में चढ़ी, भोपाल में आखिरी लोकेशन, उमरिया में मिला बैग; कहां गई अर्चना

ब्रिज के पास मिली लोकेशन 
उसका बैग उमरिया स्टेशन पर लावारिस मिला। भोपाल से कटनी के बीच जिन स्टेशनों पर ट्रेन रुकती है, वहां परिजनों ने उसकी तलाश की है और पुलिस की भी मदद ली है, लेकिन चार दिन बाद भी उसका पता नहीं चला। उसकी मोबाइल की आखिरी बार की लोकेशन नर्मदापुरम जिले के ब्रिज के पास मिली है। वहां भी उसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed