इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही कटनी की युवती चलती ट्रेन से लापता हो गई। अब तक उसका कोई सुराग नही मिल पाया है। 28 साल की अर्चना तिवारी सात अगस्त की शाम इंदौर से कटनी के लिए ट्रेन से रवाना हुई थी। अगले दिन सुबह ट्रेन कटनी पहुंची, लेकिन उसमें अर्चना नहीं थी। अर्चना का सामान उसकी सीट पर रखा हुआ था। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।
रेलवे पुलिस के अनुसार, अर्चना तिवारी कटनी जिले के मंगलनगर इलाके की रहने वाली है। वह इंदौर के एक हॉस्टल में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी। रक्षाबंधन पर घर आने के लिए वह सात अगस्त की शाम इंदौर स्टेशन से ट्रेन क्रमांक 18233 इंदौर-बिलासपुर (नर्मदा एक्सप्रेस) के B3 कोच में सवार होकर कटनी के लिए रवाना हुई। आठ अगस्त की सुबह ट्रेन कटनी साउथ स्टेशन पहुंची लेकिन, अर्चना वहां नहीं उतरी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान उसका बैग उमरिया रेलवे स्टेशन पर मिला। लेकिन, अर्चना का अब तक कोई पता नहीं चला है।
2 of 4
कटनी में अर्चना तिवारी के घर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
आठ महीने से इंदौर में रह रही थी अर्चना
कटनी न्यायालय में वकील और अर्चना के बड़े पिता बाबू प्रकाश तिवारी ने बताया कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थी। उसने एलएलएम की पढ़ाई जबलपुर से की थी। इसके बाद तीन साल तक जबलपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की। पिछले आठ महीने से वह इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी।
ये भी पढ़ें: रीवा में रात में बवाल, पत्थरबाजी, शराब की बोतलों से वार, महिलाओं ने भी लड़ी लड़ाई, पुलिस को भी नहीं छोड़ा
3 of 4
इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी रही थी अर्चना तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
चाची से हुई थी बात
अर्चना के लापता होने के बाद परिजनों ने कटनी जीआरपी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अब तक की जांच में सामने आया कि सफर के दौरान अर्चना की बात उसकी चाची से हुई थी, तब वह भोपाल में थी। इसके बाद से उसका नंबर बंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें: यासीन मछली ने फ्री में नशा देकर बनाए इतने ड्रग पैडलर, कोड वर्ड में करते थे डील, अब तक 14 गिरफ्तार
4 of 4
केस डायरी भोपाल भेजी गई।
- फोटो : अमर उजाला
लास्ट लोकेशन भोपाल की मिली
कटनी जीआरपी के सब इंस्पेक्टर अनिल मरावी ने बताया कि अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच B3 के बर्थ नंबर 3 पर यात्रा कर रही थी। युवती जब भोपाल में थी, तब उसकी चाची से कॉल पर बात हुई थी। सीडीआर निकालने पर उसकी लास्ट लोकेशन रानी कमलापति स्टेशन पर 10.20 बजे की दिख रही है। ऐसे में कटनी जीआरपी ने जांच डायरी भोपाल भेज दी है। अब मामले की जांच वहां की टीम करेगी।
ये भी पढ़ें: 'सबके बॉस तो हम हैं', ट्रंप का नाम लिए बिना राजनाथ ने कसा तंज; कहा- कुछ लोग भारत के विकास से खुश नहीं