फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The houses demolished three years ago for the road had become dangerous, the corporation demolished th

Indore: तीन साल पहले सड़क के लिए तोड़े मकान हो गए थे खतरनाक, निगम ने फिर तोड़ा

Sat, 12 Jul 2025 11:28 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 12 Jul 2025 11:28 AM IST
सार

खतरनाक होने के कारण लोगों ने मकानों में रहना छोड़ दिया था, लेकिन खतरनाक हिस्से सड़क पर चल रहे लोगों पर गिरने का अंदेशा हमेशा बना रहता था। अफसरों ने मकान मालिकों को विश्वास में लिया और बचे हिस्से को तोड़ने के लिए उन्हें राजी कर लिया।

विज्ञापन
Indore: The houses demolished three years ago for the road had become dangerous, the corporation demolished th
खतरनाक मकान तोड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कान्ह नदी किनारे नई सड़क बनाने के लिए नगर निगम ने प्रेमसुख ब्रिज से गौतमपुरा ब्रिज तक आधा किलोमीटर की सड़क बनाई। इसके लिए सड़क चौड़ाई में बाधक बन रहे मकानों को तीन साल पहले हटाया गया था, लेकिन मकान मालिकों ने बचे मकानों की न तो मरम्मत की और न ही नया निर्माण किया।

विज्ञापन



आधे टूटे मकान तीन साल बाद खतरनाक स्थिति में पहुंच गए थे। उनके गिरने से हादसा हो सकता था। इसके मद्देनजर नगर निगम की रिमूवल गैंग ने 18 निर्माणों को जमींदोज कर दिया।

विज्ञापन

 

खतरनाक होने के कारण लोगों ने मकानों में रहना छोड़ दिया था, लेकिन खतरनाक हिस्से सड़क पर चल रहे लोगों पर गिरने का अंदेशा हमेशा बना रहता था। अफसरों ने मकान मालिकों को विश्वास में लिया और बचे हिस्से को तोड़ने के लिए उन्हें राजी कर लिया। इसके बाद शनिवार सुबह नगर निगम की रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची। पहले मार्ग के ट्रैफिक को रोका गया। दो घंटे के भीतर मकान तोड़ दिए गए। इस सड़क में एक मंदिर भी है, लेकिन नगर निगम ने उसे नहीं हटाया। मंदिर के आसपास के हिस्से को सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मध्य क्षेत्र में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए नगर निगम कान्ह नदी के किनारे सड़क बना रहा है। 25 साल पहले संजयसेतू का निर्माण किया गया था। जिसका विस्तार तीन साल पहले गौतमपुरा ब्रिज किया गया, लेकिन इस नई सड़क में 50 से ज्यादा बाधक मकान थे। कुछ मकान आधे चौड़ाई की जद में आ रहे थे। पहले आधे हिस्से तोड़े गए थे, लेकिन अब पूरे मकान तोड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed