फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The family of 'Hariram' from the film Sholay lives in Indore, where a hairdressing shop is located nea

Indore:इंदौर में रहता है फिल्म शोले के ‘हरिराम’ का परिवार, सलीम के बंगले के पास ही है हेयर कट की दुकान

Tue, 16 Dec 2025 07:59 AM IST
Abhishek Chendke अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:59 AM IST
सार

शोले फिल्म के ज्यादातर किरदार प्रसिद्ध हुए है। फिल्म के तीन किरदार असल में इंदौर में रहते थे। फिल्म में हरिराम के किरदार का नाम भी सलीम ने उस दुकानदार के नाम से रखा, जिनसे वह इंदौर में अपने बाल कटवाया करते थे।

विज्ञापन
Indore: The family of 'Hariram' from the film Sholay lives in Indore, where a hairdressing shop is located nea
हरिराम की तस्वीर के साथ उनके बेटे नेमीचंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पचास साल पहले बनी फिल्म शोले फिर से मल्टीप्लेक्स और छबिगृहों रिलीज होने के कारण चर्चा में है। इस फिल्म में असली क्लाइमैक्स जोड़ा गया है। शोले फिल्म के ज्यादातर किरदार पचास साल के बाद भी दर्शकों की यादों में बसे है। इस फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन

सलीम खान इंदौर से ही किस्मत आजमाने मुंबई गई थे, लेकिन इस फिल्म के कुछ किरदार और उनके नाम सलीम ने असली जिंदगी से मिलते-जुलते लिए है। धर्मेंद्र और अमिताभ जब जेल में बंद होते है तो जेलर के साथ हरिराम के किरदार को दिखाया है, जो कैदियों व अफसरों की शेविंग करता है। हरिराम इंदौर के रहने वाले है और उनकी पलासिया कटिंग की दुकान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सलीम अक्सर उनसे बालों की कटिंग कराने जाते थे। हरिराम तो अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके बेटे नेमीचंद आमेरिया की दुकान अभी भी पलासिया में है। वे बताते है कि सलीम साहब ने पिता को कहा था कि वह मुंबई आ जाए, एक फिल्म में छोटा सा किरदार निभाना है। पिताजी ने दुकान की व्यस्तता बताते हुए मुंबई जाने से तो मना कर दिया, लेकिन सलीम खान से कहा कि वे फिल्म में उनके नाम का उपयोग कर सकते है तो कर दे। सलीम खान ने केस्टो मुखर्जी द्वारा निभाए गए उस किरदार का नाम हरिराम के नाम पर रखा। नेमीचंद बताते है कि सलीम साहब इंदौर आते थे तो पिताजी से अक्सर मुलाकात करते थे।

 

वीरू और जय थे सलीम के दोस्त

शोले के किरदार वीरू और जय के नाम भी सलीम खान ने अपने दोस्तों के नाम पर रखे थे। जय सिंह और वीरेंद्र बायस सलीम के साथ स्कूल में थे। जब उन्हें शोले के किरदार के नाम रखे तो उन्हें अपने दोस्त ही याद आए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed