फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The Cooperative Department has also initiated an investigation into the case involving land worth ₹500

Indore: पांच सौ करोड़ की जमीन के मामले में सहकारिता विभाग ने भी शुरू की जांच

Fri, 03 Jul 2026 08:47 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 03 Jul 2026 08:47 PM IST
सार

इंदौर की डायमंड कॉलोनी स्थित 500 करोड़ रुपये की जमीन को लेकर हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। अब सहकारिता विभाग ने भी मामले की पड़ताल शुरू करने की तैयारी कर ली है। विभाग इस बात की जांच करेगा कि जमीन का सौदा किस आधार पर किया गया।

विज्ञापन
Indore: The Cooperative Department has also initiated an investigation into the case involving land worth ₹500
पांच सौ करोड़ रुपये की विवादित जमीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर की डायमंड कॉलोनी में 500 करोड़ की जमीन को लेकर हुए विवाद और दो पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना को लेकर पुलिस के अलावा अब सहकारिता विभाग भी अपने स्तर पर जांच शुरू करने की तैयारी कर चुका है। जिस जमीन को एक फर्म ने खरीदा है, वह डायमंड गृह निर्माण संस्था की जमीन थी। यह संस्था पहले से ही विवादों में रही है। संस्था फिलहाल अस्तित्व में नहीं है, लेकिन सहकारिता विभाग के रिकॉर्ड में अब भी जीवित दर्ज है।

विज्ञापन

 

संस्था के परिसमापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है और न ही संस्था का पंजीयन निरस्त हुआ है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि संस्था ने आखिर किस आधार पर फर्म को जमीन बेची। इसके लिए विभाग फर्म के डायरेक्टरों से संबंधित दस्तावेज मांगने के लिए नोटिस भेजेगा।

विज्ञापन


रिकॉर्ड के अनुसार, इस फर्म के डायरेक्टर प्रतीक संघवी, जयश्री संघवी और दिलीप सिसौदिया उर्फ दीपक मद्दा हैं। दीपक पहले भी जमीनों की खरीद-फरोख्त के मामलों में आरोपी रह चुके हैं। 500 करोड़ की जमीन के मामले में पुलिस ने दीपक से भी घंटों तक पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

2003 में बेची थी जमीन

7 एकड़ से अधिक जमीन वर्ष 2003 में संस्था के कर्ताधर्ताओं ने संयम इंफ्रा फर्म को बेची थी। इस जमीन पर कुछ अतिक्रमण भी है, जिसे हटाने के लिए पहले बब्बू और छब्बू की मदद ली गई थी। अब फिर से कब्जे हटाकर वहां निर्माण कार्य शुरू करने की कवायद की जा रही थी। इसी बात को लेकर 21 जून को विवाद हो गया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed