फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The businessman who gave contract for the murder of the student surrenders in the court.

Indore: छात्र की हत्या की सुपारी देने वाले कारोबारी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Fri, 17 May 2024 09:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 17 May 2024 09:20 PM IST
सार

20 साल के मोईन खान की हत्या के मामले में पुलिस को आरिफ की तलाश थी। आरिफ के बेटी से मोइन के भाई ने प्रेम विवाह किया है। इसस आरिफ खफा था और उसने आरोपी शाकिर और अमन को मोईन की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस इस मामले में दोनो को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Indore: The businessman who gave contract for the murder of the student surrenders in the court.
जिला कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कक्षा 12 वीं के छात्र की हत्या की सुपारी देने वाले कारोबारी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेेंडर कर दिया। उसे डर था कि पुुलिस उसका इनकाउंटर कर सकती है। इस हत्याकांड के एक आरोपी का पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर किया था। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया था।

विज्ञापन

20 साल के मोईन खान की हत्या के मामले में पुलिस को आरिफ की तलाश थी। आरिफ के बेटी से मोइन के भाई ने प्रेम विवाह किया है। इसस आरिफ खफा था और उसने आरोपी शाकिर और अमन को मोईन की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस इस मामले में दोनो को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन आरिफ फरार था। पुलिस ने उस पर 15 हजार का ईनाम घोषित किया थ।

विज्ञापन

उनसे शुक्रवार को कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को इसका पता चला तो वे आरिफ को गिरफ्तार करने कोर्ट परिसर पहुंची। पुलिस उसका रिमांंड लेगी। उससे इस हत्याकांड के बारे में पुलिस पूछताछ करेगी। मोईन का भाई शादी के बार आरिफ की बेेटी के साथ गायब है। मोईन के परिजनों का कहना है कि आरिफ दूसरे बेटे को भी मारना चाहता है। इसके लिए उसने मोईन के जनाजे में गुंडे भेेजे थे। आरिफ ने मोइन की हत्या की सुपारी तीन लाख रुपय में दी थी और शूटरों को हथियार भी उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed