फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Temperatures dropped by five degrees in Indore, severe cold will occur in December

Indore: इंदौर में सामान्य से पांच डिग्री लुढ़का पारा, दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Sun, 01 Dec 2024 07:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

दिसंबर में सबसे ज्यादा ठंड रहती है। इस माह में अधिकतम तापमान 28 से 26 डिग्री तक रहता है,जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहता है। कई बार मावठा भी पड़ता है। इसके बाद ठंडक और बढ़ जाती है।1दिसंबर को सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन
Indore: Temperatures dropped by five degrees in Indore, severe cold will occur in December
इंदौर में छाया रहा कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अब ठंड के तेवर तीखे हो गए है। लगातार दूसरे दिन भी पारा लुढ़का। रविवार शहर का तापमान 29 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था,जबकि रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पांच से सात दिन कोल्ड डे बन सकते है। दिसंबर के अलावा जनवरी और फरवरी में भी ठंड का असर रहेगा।

विज्ञापन

 

दिसंबर में सबसे ज्यादा ठंड रहती है। इस माह में अधिकतम तापमान 28 से 26 डिग्री तक रहता है,जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहता है। कई बार मावठा भी पड़ता है। इसके बाद ठंडक और बढ़ जाती है।1दिसंबर को सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। रविवार सुबह तक लोग रजाई में दुबके रहे। शाम को भी चुभने वाली ठंड शहरवासियों ने महसूस की। कई जगह अलाव भी जगह जलते देखे गए।

विज्ञापन

 

दस साल पहले इंदौर में ठंड ज्यादा रही। वर्ष 2014 में न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस था,जबकि बीते दस वर्षों में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान पिछले साल 20 दिसंबर को रहा। तब तापमान 11.6 डिग्री तक था। बीते साल शहर में ठंड ज्यादा नहीं पड़ी, लेकिन इस साल शहर में ठंड का असर ज्यादा दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर में नहीं दिखा सूर्य और चंद्रमा साथ

मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को सूर्य और चंद्रउदय का तकनीकी रुप से समय एक साथ था,लेकिन शहर में इसका नजारा नहीं दिखा। दरअसल अमावस्या पर सूर्य और चंद्र उदय और शाम ढलने का समय एक जैसा होता है। चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच होता है। इस कारण इस तरह की स्थिति बनती है, लेकिन इंदौर में सुबह कोहरा छाया हुआ था। इस कारण यह दृश्य नजर नहीं आ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed