फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Teenage girl injured in truck accident sent to Mumbai by air ambulance

Indore: इंदौर के ट्रक हादसे में घायल किशोरी को एयर एम्बुलेंस से मुंबई भेजा,हाथ में हुआ संक्रमण

Sat, 20 Sep 2025 04:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 20 Sep 2025 04:14 PM IST
सार

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हुए हादसे में तीन लोगों को मौत हो चुकी है, जबकि पंद्रह से अधिक लोग घायल है। घायलों में किशोरी संस्कृति भी शामिल थी। उसके हाथ की हड्डी में कई फ्रेक्चर हुए है। हादसे के बाद उसे अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
Indore: Teenage girl injured in truck accident sent to Mumbai by air ambulance
घायल संस्कृति को एयर लिफ्ट किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सोमवार को हुए ट्रक हादसे में घायल किशोरी संस्कृति वर्मा को प्रदेश सरकार ने एयर एम्बुलेंस से मुंबई के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। उसके हाथ में हादसे के कारण गंभीर चोट आई है। दो दिन तक वह आईसीयू में भर्ती थी। चार्टड विमान में संस्कृति के साथ डाॅक्टरों की टीम भी मुंबई के लिए रवाना हुई है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore: ट्रक हादसे पर विधायक ठाकुर ने कहा-पुलिस ने कमजोर धाराएं क्यों लगाई

विज्ञापन

 

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हुए हादसे में तीन लोगों को मौत हो चुकी है, जबकि पंद्रह से अधिक लोग घायल है। घायलों में किशोरी संस्कृति भी शामिल थी। उसके हाथ की हड्डी में कई फ्रेक्चर हुए है। हादसे के बाद उसे अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे देखने भंडारी अस्पताल में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे थे। डाक्टरों का कहना है कि संस्कृति के हाथ में संक्रमण भी हो गया है। इसकी जानकारी जब भोपाल तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने संस्कृति को मुंबई भेजने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेहतर इलाज व सर्जरी के लिए उसे मुंबई के अस्पताल में भेजा गया है। दोपहर में एम्बुलेंस से संस्कृति को एयरपोर्ट ले जाया गया। यहां पहले से चार्टर विमान तैयार था। संस्कृति को उससे मुंबई रवाना किया गया है। संस्कृति के साथ उसके परिजन भी मुंबई रवाना हुए है। उसके इलाज का खर्च भी सरकार उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed