फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौरः मप्र के 50 लाख लोगों को मिला फ्री रजिस्ट्री का तोहफा, सीएम बोले- आज मनी होली-दिवाली

Thu, 17 Sep 2026 02:05 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 17 Sep 2026 02:05 PM IST
सार

इंदौर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख हितग्राहियों को मुफ्त रजिस्ट्री बांटने के अभियान की शुरुआत की। सरकार बिना स्टाम्प शुल्क के भूमि स्वामी अधिकार दे रही है, जिससे हजारों परिवारों को मालिकाना हक मिला।

विज्ञापन
indore-swamitva-yojana-property-rights-distribution-nitin-navin-event
नितिन नवीन के स्वागत में पहुंचे हजारों लोग। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने यहां पर स्वामित्व अधिकार योजना में फ्री रजिस्ट्री बांटने के अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रदेशभर में सबसे पहले सीताराम को रजिस्ट्री दी गई, जो आगर-मालवा के बड़ौद के रहने वाले हैं। इसके बाद रायसेन के माखन सिंह गुर्जर को अपने घर की रजिस्ट्री मिली। इससे पहले नितिन नवीन एयरपोर्ट से करीब 5 किलोमीटर का रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचे। रास्ते में 100 से अधिक मंचों पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया। 


कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर नितिन नवीन का प्रदेशभर के नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर नितिन नवीन ने कहा यह केवल संपत्ति की रक्षा का विषय नहीं है, आज बड़ी आबादी को आत्मसम्मान से जीने का हक मिला है। जो प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, उसे मध्य प्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव ने जमीन पर उतारा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में दीवाली-दशहरा और होली सारे त्योहार मनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जो लगभग 50 लाख लोगों को जमीन और मकान के नि:शुल्क दस्तावेज सौंपने जा रहा है। आज से पटवारियों के माध्यम से घर-घर जाकर फ्री रजिस्ट्री का काम शुरू किया जा रहा है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। आज के कार्यक्रम में इंदौर और इसके आसपास के क्षेत्रों के लगभग 30 हजार लाभार्थियों को अपनी जमीन और मकान से संबंधित कानूनी अधिकार प्रदान किए गए। कार्यक्रम को देखते हुए एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर तक का मार्ग पूरी तरह बंद रखा गया और रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत मंच बनाए गए।
indore-swamitva-yojana-property-rights-distribution-nitin-navin-event
एरयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मुख्य अतिथियों का आगमन और भव्य स्वागत
इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे। आयोजन स्थल पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं ने अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

उत्सव जैसा माहौल
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन और इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इंदौर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरे शहर को पार्टी के झंडों और भगवा पट्टियों से भव्य रूप प्रदान किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण देखा जा रहा है।

स्वामित्व योजना के तहत 30 हजार लोगों को मिलेगी फ्री रजिस्ट्री
स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी वाली भूमि का आधुनिक ड्रोन तकनीक के माध्यम से सर्वे कराया गया है। इस सर्वे के आधार पर वहां निवास करने वाले नागरिकों की संपत्ति से जुड़े अधिकारों का आधिकारिक रिकॉर्ड तैयार किया गया। अब प्रदेश सरकार इसी रिकॉर्ड में दर्ज पात्र संपत्तियों की पंजीकृत डीड वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है, जिससे संपत्ति धारकों को वास्तविक मालिकाना हक मिल सकेगा। इंदौर और आसपास के 30 हजार लोगों को आज इसके तहत फ्री रजिस्ट्री मिलेगी। 

निःशुल्क पंजीयन और स्टाम्प ड्यूटी की छूट
इस पूरी प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पात्र लाभार्थियों से किसी भी प्रकार की स्टाम्प ड्यूटी या पंजीयन शुल्क वसूल नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस वित्तीय भार को स्वयं वहन करने का निर्णय लिया है। संपूर्ण मध्य प्रदेश में अब तक 68.11 लाख अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 48.32 लाख व्यक्तिगत संपत्तियों से संबंधित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed