फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Student bunked in school and reached Tincha Falls for picnic with friends, died due to drowning in the

Indore: छात्र स्कूल से बंक मारकर दोस्तों के साथ पिकनिक बनाने तिंछा फाल पहुंचा, कुंड में डूबने से मौत

Sun, 14 Jan 2024 06:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 14 Jan 2024 06:02 PM IST
सार

फाल में गहरे कुंड भी है, पानी भरा होने के कारण उनकी गहराई का पता नहीं चलता। इनाक नहाने के लिए पानी की गहराई में जाने लगा तो उसका पैर फिसला और वह कुंड में जा गिरा। उसे तैरना नहीं आता था। 

विज्ञापन
Indore: Student bunked in school and reached Tincha Falls for picnic with friends, died due to drowning in the
इस पिकनिक स्पाॅट पर छात्र डूबा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

स्कूल से बंक मार कर छात्रों के साथ सिमरोल के नजदीक पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। साथियों ने घटना को शाम तक छुपाए रखा। देर तक घर नहीं आने पर परिजन उसे खोजने लगे तो घटना का पता चला। छात्र इंदौर के सेंट पॉल स्कूल की 11वीं कक्षा का छात्र है। फिसलने के कारण वह घर कुंड में जा गिरा था। उसे तैरना भी नहीं आता था।

विज्ञापन

खजराना क्षेत्र के पुष्प नगर में रहने वाला इनाक पिता आनंद टोकने सुबह घर से स्कूल के लिए निकला, लेकिन स्कूल न जाते हुए अपने चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने तिंछा फाल चले गया। वे झरने के नीचे उतर गए और नहाने लगे।

विज्ञापन


फाल में गहरे कुंड भी है, पानी भरा होने के कारण उनकी गहराई का पता नहीं चलता। इनाक नहाने के लिए पानी की गहराई में जाने लगा तो उसका पैर फिसला और वह कुंड में जा गिरा। उसे तैरना नहीं आता था। उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया, लेकिन उसके दोस्तों को भी तैरना नहीं आता था। देर तक इनाक पानी से बाहर नहीं निकला तो दोस्त चुपचाप घर चले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने स्कूल मे संपर्क किया। स्कूल से पता चला कि इनाक और उसके दोस्त शनिवार को स्कूल नहीं गए। जब दोस्तों से पूछताछ की तो घटना का पता चला। रात को परिजन और खुडैल थाने के पुलिस जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका। रविवार सुबह उसकी खोजबीन शुरू हुई। दोपहर में उसका शव मिला। उसे पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed