फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: State Congress President Jeetu Patwari said that Indore residents are paying the price for giving 9 se

Indore: पटवारी बोले- नौ सीटें भाजपा की झोली में डालने का खामियाजा भुगत रहे इंदौरवासी

Mon, 13 Jan 2025 11:56 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 13 Jan 2025 11:56 AM IST
सार

पटवारी ने कहा कि 27 जनवरी को बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस का बड़ा आयोजन होगा। इसमें कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे। देश का संविधान खतरे में है। दस साल में 600 से ज्यादा विधायकों की खरीद फरोख्त की गई।

विज्ञापन
Indore: State Congress President Jeetu Patwari said that Indore residents are paying the price for giving 9 se
प्रदेश कांग्रेेस अध्यक्ष जीतू पटवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर के पार्षद विवाद मामले में कहा है कि इंदौर की सफाई के कारण हमें गर्व महसूस करता है, लेकिन भाजपा के गुंडे शहर की संस्कृति को तार-तार कर रहे है। पहले पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के परिवार पर हमला हुआ और अब भाजपा के पार्षद के परिजनों को भाजपा के ही गुंडों का आंतक झेलना पड़ा।

विज्ञापन


विज्ञापन

जनता कांग्रेस से भी नाराज है कि इस मुद्दे पर अब तक कुछ क्यों नहीं बोला जा रहा है, लेकिन शहरवासियों को भी सोचना चाहिए कि उन्होंने भाजपा को 9 सीटें जीता कर दी। बदले में भाजपा ने क्या दिया? शहरवासी अब अपने भरपूर जनमत का खामियाजा भुगत रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन



वोट देते समय उन्हें सोचना चाहिए था कि तराजू का पलड़ा बराबर रखना चाहिए। विपक्ष जनता की आवाज हमेशा से रहा है, लेकिन उसे मजबूत करने की जिम्मेदारी जनता की भी है।

 

पटवारी ने कहा कि 27 जनवरी को बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस का बड़ा आयोजन होगा। इसमें कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे। देश का संविधान खतरे में है। दस साल में 600 से ज्यादा विधायकों की खरीद फरोख्त की गई। सरकारी एजेंसियो को सरकार ने अपना तोता बना रखा है। चुनाव से पहले बड़े नेता जेल में भेजे जाते है। दूसरे दलों के बैंक खाते चुनाव के समय सील किए जाते है।देशवासी खुद महसूस कर रहे है कि देश का संविधान खतरे में है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए जमाने का भारत बताते है।

 

पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा के जो नेता कांग्रेस के डीएनए को लेकर बयान दे रहे है। उन्हें खुद का डीएनए जांच करवाना चाहिए। उधर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि पटवारी खुद महिलाअेां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके है। उन पर प्रकरण भी दर्ज हुआ है। भाजपा ने जीतू यादव के खिलाफ एक्शन लिया और छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed