Indore: सॉफ्टवेयर डेवलपर ने की आत्महत्या, पांच माह पहले हुई थी शादी
रात को वह अपनी पत्नी और बहन को स्कीम 54 एरिया के एक रेस्त्रां में ले गया। तीनों खाना खाकर घर लौटे। तीनों ड्राइंग रूम में बैैठे थे। पुष्पेंद्र ने कहा कि उसके खाना ज्यादा खा लिया, इसलिए वह टहलने जा रहा है, लेकिन वह अपने कमरे में चला गया।
विस्तार
इंदौर की प्राइम सिटी में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। आत्महत्या से पहले वह अपनी पत्नी और बहन को रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले गया था। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
हीरानगर पुलिस के अनुसार 31 साल के पुष्पेंद्र महावर ने 15 दिन पहले रात को फांसी लगा ली। वह सॉफ्टवेयर डेवलपर था और एक कंपनी में काम करता था। वह वर्क फ्राॅम होम पर था। रात को वह अपनी पत्नी और बहन को स्कीम 54 एरिया के एक रेस्त्रां में ले गया। तीनों खाना खाकर घर लौटे। तीनों ड्राइंग रूम में बैैठे थे। पुष्पेंद्र ने कहा कि उसके खाना ज्यादा खा लिया, इसलिए वह टहलने जा रहा है, लेकिन वह अपने कमरे में चला गया।
देर तक वह नहीं आया तो पत्नी कमरे में गई। दरवाजा भीतर से बंद था। जब पुष्पेंद्र ने देर तक दरवाजा नहीं खोला तो बहन और पुष्पेंद्र के पिता ने दरवाजा तुड़वाया। कमरे के भीतर का दृश्य देकर तीनों दंग रह गए। पुष्पेंद्र को फंदे से उतारा और सीपीआर दिया। उसकी सांसें चल रही थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
