फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sharp railing installed on 60 year old bridge, now corporation is removing it if there is protest

Indore: 60 साल पुराने शास्त्री ब्रिज पर लगा दी नुकीली रैलिंग, विरोध हुआ तो अब हटा रहा निगम

Tue, 04 Mar 2025 06:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 04 Mar 2025 06:34 PM IST
सार

रैलिंग के कारण हादसे बढ़ने की आशंका विशेषज्ञों ने जताई थी। जब अफसरों को गलती समझ आई तो उन्होंने रैलिंग लगाने का काम बीच में ही रोक दिया। दो दिन में 200 मीटर हिस्से में लगाई रैलिंग भी हटा ली जाएगी।

विज्ञापन
Indore: Sharp railing installed on 60 year old bridge, now corporation is removing it if there is protest
रैलिंग हटाए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 60 साल पहले बने शास्त्री ब्रिज के डिवाइडर पर लोहे की नुकीली रैलिंग लगाने का फैसला नगर निगम ने लिया। इसका काफी विरोध हुआ। 200 मीटर हिस्से में रैलिंग लगा भी दी गई। इसके बाद निगम अफसरों को भी लगा कि इससे हादसे हो सकते हैं, तब निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर काम रोक दिया गया। मंगलवार से रैलिंग हटाने का काम शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि गलत फैसले के कारण जनता की कमाई नगर निगम यूं ही खर्च करता है। इससे वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन

रेलवे पटरी को क्रॉस करने के लिए शहर का पहला शास्त्री ब्रिज 60 साल पहले बना था। तब ब्रिज फोरलेन बना था, लेकिन अब लगातार ट्रैफिक का दबाव ब्रिज पर बढ़ रहा है। ब्रिज को फोरलेन बनाने की मांग भी उठ रही है। ब्रिज का चौड़ीकरण तो नहीं हुआ, लेकिन नगर निगम के अफसरों ने पुराने ब्रिज से अस्थाई डिवाइडर हटाकर पक्के डिवाइडर बनाकर रैलिंग लगाने का काम शुरू कर दिया था। रैलिंग की डिजाइन भी काफी नुकीली चुनी गई।

विज्ञापन

इससे हादसे का खतरा हमेशा बना रहता था। टू लेन ब्रिज होने के कारण वैसे ब्रिज पर वाहनों के बीच की गेप कम रहती है। इस कारण रैलिंग के कारण हादसे बढ़ने की आशंका विशेषज्ञों ने जताई थी। जब अफसरों को गलती समझ आई तो उन्होंने रैलिंग लगाने का काम बीच में ही रोक दिया। दो दिन में 200 मीटर हिस्से में लगाई रैलिंग भी हटा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई हिस्से हो चुके हैं जर्जर
शास्त्री ब्रिज काफी पुराना है। उसके कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं। ब्रिज के गांधी हॉल वाले हिस्से में प्लास्टर उखड़ने के कारण सरिए भी दिखाई देने लगे हैं। इसके अलावा फुटपाथ के हिस्से में भी दो माह पहले गेप आ गया था।

फुटपाथ पर आया बीआरटीएस का टिकट काउंटर
इंदौर में बीआरटीएस को हटाने के फैसले के बाद टिकट काउंटर अब बस स्टेशन के बजाए खुले में आ गया। दो दिन तो धूप में खड़े रहकर यात्रियों ने टिकट खरीदे, लेकिन अब फुटपाथ पर शेड लगा दिए गए हैं। बस रैलिंग हटाने के बाद अब बस स्टेशनों को भी बीआरटीएस से हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed