फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Seven trains including Indore New Delhi special running from Indore canceled for a few days, trains af

Indore: इंदौर से चलने वाली इंदौर-नई दिल्ली स्पेशल सहित सात ट्रेनें कुछ दिनों के लिए रद्द, जानें क्या है वजह

Thu, 05 Sep 2024 03:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 05 Sep 2024 03:47 PM IST
सार

इंदौर से दिल्ली आने-जाने वालो के लिए थोड़ी परेशानी वाली खबर है। इंदौर से नई दिल्ली के लिए सिर्फ इंटरसिटी एक्सप्रेस (इंदौर से निजामुद्दीन) ट्रेन बदले हुए मार्ग से चलेगी। 5 से 16 सितंबर तक यह ट्रेन गंगापुर, रेवाड़ी, दौसा से होते हुए नई दिल्ली चलेगी।

विज्ञापन
Indore: Seven trains including Indore New Delhi special running from Indore canceled for a few days, trains af
इंदौर से कई ट्रेनें इस माह रद्द। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितंबर माह में इंदौर से उत्तर भारत की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार से अगले दस से पंद्रह दिनों के लिए प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे के पलवल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन


निर्माण कार्य केे चलते लिए गए ब्लाॅक के कारण इंदौर 7 सितंबर से 16 सितंबर तक इंदौर नई दिल्ली स्पेशल (20958) ट्रेन रद्द की गई है। इस ट्रेन से इंदौर से दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा यात्री सफर करते हैं। पहले 7 सितंबर को इस ट्रेन को बहाल कर दिया था, लेकिन अब फिर इसे रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 5 सितंबर से 16 सितम्बर तक महू (डॉ. आम्बेडकर नगर) से चलने वाली गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अम्बेडकर नगर वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस रद्द की गई है। 6 से 8 सितम्बर तक श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा से चलने वाली (गाड़ी संख्या 12920) वैष्णदेवी कटड़ा-डॉ.आम्बेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन भी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर से अमृतसर के लिए जाने वाली ट्रेन (19325) भी 6,10 और 13 सितम्बर तक नहीं चलेगी। 6, 8, 11,13 और 15 सितम्बर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी (संख्या 20957) इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। इंदौर-नई दिल्ली स्पेशल (गाड़ी संख्या 09309) भी 8,13 और 15 सितम्बर को इंदौर से नहीं चलेगी। यह ट्रेन वापसी में 9,14 और 16 सितंबर को रद्द रहेगी।

 

इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित
इंदौर से नई दिल्ली के लिए सिर्फ इंटरसिटी एक्सप्रेस (इंदौर से निजामुद्दीन) ट्रेन बदले हुए मार्ग से चलेगी। 5 से 16 सितंबर तक यह ट्रेन गंगापुर, रेवाड़ी, दौसा से होते हुए नई दिल्ली चलेगी। इसके अलावा इंदौर से देहरादून केे बीच चलने वाली ट्रेन( 14317) आगरा से मितवाली-खुर्जा-मेरठ होते हुए जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed