फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sanitation workers' strike continues for the third day; garbage is strewn across the streets, and veh

Indore: तीसरे दिन भी सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, सड़कों पर फैला कचरा, गाडि़यां भी नहीं आ रही

Wed, 07 Oct 2026 12:24 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 07 Oct 2026 12:24 PM IST
सार

देश में स्वच्छता की मिसाल बने इंदौर की तस्वीर इन दिनों बदली नजर आ रही है। सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। बीते तीन दिनों से कॉलोनियों, मोहल्लों और प्रमुख बाजारों में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Indore: Sanitation workers' strike continues for the third day; garbage is strewn across the streets, and veh
सडकों पर फैला कचरा। - फोटो : amarujala

विस्तार

देश में स्वच्छता की मिसाल बन चुके इंदौर में बीते दस साल में कभी भी कचरे के ढेर और गंदगी के दृश्य देखने को नहीं मिले, लेकिन बीते तीन दिनों से शहर की कॉलोनियों और मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े हैं। जिन इलाकों में सफाईकर्मी रहते हैं, वहाँ के आसपास की कॉलोनियों में तो ज्यादा कचरा नजर आ रहा है।

विज्ञापन

वहाँ सड़कों पर कचरा फेंका जा रहा है। दरअसल, शहर के पाँच हजार से ज्यादा सफाईकर्मी अपनी माँग पूरी नहीं होने के कारण पाँच अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख बाजारों से भी कचरा नहीं उठने से दुकानदार भी चिंता में पड़ गए हैं, क्योंकि तीन दिन से कचरा दुकानों में रखना पड़ रहा है। सोमनाथ की चाल, नेहरू नगर, पलासिया, नंदानगर, बाणगंगा, अन्नपूर्णा सहित कई इलाकों में सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खाली प्लॉटों और खुले स्थानों पर फेंक रहे कचरा

शहर में पाँच सौ से ज्यादा कचरा वाहन हर दिन आठ सौ टन कचरा घर-घर जाकर एकत्र करते हैं। ज्यादातर इलाकों में गाड़ियाँ नहीं पहुँचीं। दो दिन से घर में कचरा रखने से परेशान रहवासियों ने खुले स्थान और आसपास के खाली प्लॉटों पर कचरा फेंक दिया। इसके अलावा पेड़ों की पत्तियों का कचरा भी हवा में दिनभर उड़ता रहा और सड़कों पर फैलता रहा। हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों से हड़ताल समाप्त करने के प्रयास भी जनप्रतिनिधियों ने शुरू कर दिए हैं, लेकिन अभी तक सकारात्मक हल नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed