फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sandalwood trees cut from Indore's Chacha Nehru Hospital, gun pointed at guard

Indore: इंदौर के चाचा नेेहरू अस्पताल से काटे चंदन के पेड़, गार्ड को अड़ाई बंदूक

Thu, 12 Sep 2024 11:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Sep 2024 11:14 PM IST
सार

चंदन चोरों ने एक पेड़ को नीचे से काटा।फिर उसके तने के उपरी हिस्से को काटा। परिसर में 15-20 साल पहले यह पेड़ लगाए गए थे।गार्ड ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को बदमाश परिसर में आए।
 

विज्ञापन
Indore: Sandalwood trees cut from Indore's Chacha Nehru Hospital, gun pointed at guard
चंदन के पेड़ काटे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल से तीन चंदन के पेड़ काट कर आठ बदमाश ले गए। सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने बंदूक अड़ाकर उसे धमकाया और इत्मीनान से पेड़ काट कर ले गए।

विज्ञापन


चंदन चोरों ने एक पेड़ को नीचे से काटा।फिर उसके तने के उपरी हिस्से को काटा। परिसर में 15-20 साल पहले यह पेड़ लगाए गए थे।गार्ड ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को बदमाश परिसर में आए।
विज्ञापन

 

उनकी संख्या आठ थी। पहले परिसर में चार बदमाश दाखिल हुए। उन्होंने एक पेड काटना शुरू किया। गार्ड को आहट हुई तो वह परिसर में वहां पहुंचा, जहां पेड़ काटे जा रहेे थेे। इस बीच उसे बंदूक अड़ाकर तीन बदमाशों ने काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद परिसर में लगे दूसरे पेड़ों के तने काटने लगे। परिसर के चार पेड़ काटने में उन्हें आधे घंटे का समय लगा। इसके बाद वे भाग गए। पुुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिसर में लगे कैमरे भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों को सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed