फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's Nitin will be the umpire in the World Cup, has represented Madhya Pradesh as a cricketer.

Indore: इंदौर के नितिन होंगे विश्व कप में अंपायर, बतौर क्रिकेटर कर चुके है मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Sat, 09 Sep 2023 12:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 09 Sep 2023 12:15 PM IST
सार

नितिन मेनन आइसीसी के एलीट पैनल में शामिल देश के एकमात्र अंपायर हैं। नितिन के पिता नरेंद्र मेनन भी अंपायर रह चुके है। उन्होंने कई अंतरर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंंग की है। नितिन मेनन लगातार पांच बार से आईपीएल  फाइनल में फैसला सुना रहे हैं।

विज्ञापन
Indore's Nitin will be the umpire in the World Cup, has represented Madhya Pradesh as a cricketer.
अंपायर नितिन मेनन - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अगले माह होने वाले विश्व कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने देश से एकमात्र अंपायर के रूप में इंदौर के नितिन मेनन को चुना है। वे विश्व कप के पहले मैच के लिए मैदानी अंपायर नियुक्त हुए है। क्रिकेट का यह मुकाबला पांच अक्टूबर को अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। नितिन पहले भी कई मैचों में अंपायरिंग कर चुके है।

विज्ञापन

फिलहाल विश्व कप के सभी मैचों के लिए अंपायरों की नियुक्ति नहीं हुई है,लेकिन माना जा रहा है कि नितिन को छह से सात मैचों में जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके बाद मेनन सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में फैसला सुनाने वाले भारतीय अंपायर का रिकार्ड बना सकते है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. वेंकटराघवन के नाम यह रिकार्ड है। उन्होंने 52 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है।

विज्ञापन

पिता भी रह चुके है अंपायर

नितिन मेनन आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल देश के एकमात्र अंपायर हैं। नितिन के पिता नरेंद्र मेनन भी अंपायर रह चुके है। उन्होंने कई अंतरर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंंग की है। नितिन मेनन लगातार पांच बार से आइपीएल फाइनल में फैसला सुना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


39 वर्षीय नितिन  अपने अंपायरिंग करियर में 20 टेस्ट, 40 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच और 93 आइपीएल मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। नितिन भारतीय क्रिकेटर भी रह चुके है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रहे नितिन ने लिस्ट ए क्रिकेट टीम में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। बाद में अंपायरिंंग को करियर के रुप में चुना। नितिन बीसीसीआई के ग्रेड ए प्लस अंपायर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed