फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's Continuous Success in Cleanliness: A New Push for Air Pollution Control

Indore News: इंदौर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए केंद्र की सलाह, अब कई चरणों में काम करेगा निगम

Tue, 01 Apr 2025 09:21 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 01 Apr 2025 09:21 AM IST
सार

Indore News: इंदौर ने लगातार 7 वर्षों तक स्वच्छता में नंबर 1 स्थान हासिल किया है, और अब पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसे वायु प्रदूषण नियंत्रण में भी अग्रणी बनाने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
Indore's Continuous Success in Cleanliness: A New Push for Air Pollution Control
वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe stock

विस्तार

इंदौर में साल में 20 दिन से अधिक समय तक वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक जाने लगा है। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 पार तक जा रहा है और वायु प्रदूषक तत्व (पीएम ) की मात्रा 2.5 तक दर्ज हो रही है। इन सबके बीच पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भी इंदौर को वायु प्रदूषण कम करने के लिए कहा है। निर्देशों के बाद अब इंदौर नगर निगम इस कार्य के लिए योजना बना रहा है जिसमें कई चरणों में काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


Indore: इंदौर में नगर निगम और पंजीयन विभाग ने तोड़ा राजस्व रिकॉर्ड, साढ़े तीन हजार करोड़ से अधिक जमा
विज्ञापन


अन्य शहरों से भी सीख लेना होगी
लगातार सात वर्षों तक स्वच्छता में नंबर वन स्थान आए इंदौर को अब पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने यह सलाह दी है कि इंदौर को वायु प्रदूषण में भी देश में अव्वल बनना चाहिए। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इंदौर को विदेशों के स्वच्छ शहरों का अध्ययन करना चाहिए ताकि यह पता चल सके कि वहां सफाई के साथ-साथ ध्वनि और वायु प्रदूषण पर किस तरह काम किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई चरणों में होगा काम
आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के लिए भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अपर सचिव नरेश पाल गंगवार और अतिरिक्त निदेशक एन. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य इंदौर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों की प्रगति का आकलन करना और उन्हें और अधिक प्रभावी बनाना था। बैठक के बाद हमने तय किया है कि हम कई चरणों में इंदौर की वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे।

यह काम करेगा निगम
1. स्कूलों, सार्वजनिक और मालवाहक वाहनों को स्वच्छ ईंधन (सीएनजी/ईवी) अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।  
2. मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। इससे शहर की सड़कें धूल मुक्त होंगी। 
3. एटीएस (ऑटोमेटेड ट्रैफिक सिस्टम) और आरवीएसएफ (रीजनल व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी) की व्यवस्था और भी अधिक बेहतर बनाएंगे।
4. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को और भी बेहतर बनाएंगे। इसके माध्यम से कचरे के प्रभावी पृथकरण, प्रसंस्करण और निपटान की प्रक्रिया होती है। इससे वायु गुणवत्ता और भी बेहतर होगी।
5. खुले में कचरा जलाने की शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed