फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: RSS volunteers played flute at Krishna temples

Indore: आरएसएस के स्वयंसेवकों नेे किया कृष्ण मंदिरों पर बांसुरीवादन

Mon, 26 Aug 2024 07:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Aug 2024 07:49 PM IST
सार

शाम को सुभाष नगर और उषा नगर के श्रीकृष्ण मंदिर में भी बांसुरीवादन किया गया। आरएसएस के स्वयंसेवक हर साल कृष्ण मंदिरों पर बांसुरीवादन करते है। यह पंरपरा इस वर्ष भी निभाई गई। गोपाल मंदिर में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में वाद्य यंत्रों के साथ आए थे।

विज्ञापन
Indore: RSS volunteers played flute at Krishna temples
गोपाल मंदिर में बांसुरीवादन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने इंदौर के तीन श्रीकृष्ण मंदिरों पर बांसुरी वादन किया। बरसती बूंदों के बीच बांसुरी की मधुर धुनें माहौल को और भक्तिमय बना रही थी। सुबह रामबाग से स्वयंसेवक पथ संचालन के रूप में गोपाल मंदिर पहुंचे। बैंड की थाप पर करबद्ध तरीके से कदमताल करते हुए वे सबसे पहले गोपाल मंदिर पहुंचे। स्वयंसेवकों ने पाठ, मीरा, भूप, शिवरंजनी आदि रचनाएं बांसुरी की धुनों

विज्ञापन


पर सुनाईं। मंदिरों में दर्शन करने आए भक्त भी बांसुरी की धुन में रम गए। शहर के 30 से अधिक मंदिरों में  स्वयंसेवकों द्वारा बांसुरीवादन किया गया। शाम को सुभाष नगर और उषा नगर के श्रीकृष्ण मंदिर में भी बांसुरीवादन किया गया। आरएसएस के स्वयंसेवक हर साल कृष्ण मंदिरों पर बांसुरी वादन करते हैं। यह परंपरा इस वर्ष भी निभाई गई। गोपाल मंदिर में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में वाद्य यंत्रों के साथ आए थे। मंदिर में प्रतिमा के समक्ष आधे घंटे तक बांसुरी वादन किया गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed