फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: RSS camp begins, centenary year will begin with victory cry on January 3

Indore: आरएसएस का शिविर शुरू, तीन जनवरी को शताब्दी वर्ष की शुरुआत जयघोष के साथ होगी

Tue, 31 Dec 2024 07:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 31 Dec 2024 07:44 PM IST
सार

आयोजन की तैयारियां दशहरा मैदान पर शुरू हो चुकी है। यहां विशाल डोम बनाए जा रहे है। तीन जनवरी को होने वाले जयघोष कार्यक्रम में एक हजार स्वयंसेवक अलग-अलग रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसकी तैयारियां भी दशहरा मैदान में चार दिन से चल रही है।

विज्ञापन
Indore: RSS camp begins, centenary year will begin with victory cry on January 3
दशहरा मैदान पर संघ के आयोजन की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नए साल में शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसकी शुरुआत इंदौर से हो रही हैै। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मालवा प्रांत में पहली बार जयघोष कार्यक्रम हो रहा है। संघ ने इस आयोजन का नाम स्वरशतकम् दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को राऊ के एक विद्यालय में संघ के तीन दिवसीय शिविर की शुरुआत हुई। जिसमें मालवा प्रांत के स्वयंसेवक शामिल हुए है। तीन जनवरी को शिविर का समापन इंदौर के दशहरा मैदान में जय घोष कार्यक्रम के रुप में होगा। जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगेेे।
विज्ञापन

 

आयोजन की तैयारियां दशहरा मैदान पर शुरू हो चुकी है। यहां विशाल डोम बनाए जा रहे है। तीन जनवरी को होने वाले जयघोष कार्यक्रम में एक हजार स्वयंसेवक अलग-अलग रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसकी तैयारियां भी दशहरा मैदान में चार दिन से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दशहरा मैदान में होने वाले कार्यक्रम में इन्दौर महानगर के स्वयंसेवकों के परिवार भी शामिल रहेंगे। शहर के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में आमंत्रित किए गया है। जिनमें शिक्षाविद, उद्योगपति, चिकित्सक,प्रोफेशनल्स, खिलाड़ी,कलाकार,व्यवसायी आदि सम्मिलित है।




करीब 15 हजार लोग आमंत्रित किए जाएंगे। इंदौर मेें आठ माह पहले संघ की बड़ी बैठक हुई थी। इसमें इंदौर के आयोजन की रुपरेखा तय की गई थी। संघ ने बैठक में यह भी तय किया कि वर्षभर होने वाले आयोजन सादगी से मनाए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से संघ को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed