फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Row houses were being built on the land reserved for community hall, corporation ran JCB

Indore: कम्युनिटी हॉल के लिए आरक्षित जमीन पर बन रहे थे रो हाउस, निगम ने चला दी जेसीबी

Fri, 26 Aug 2022 01:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 01:44 PM IST
सार

सुदामा नगर में कम्युनिटी हॉल के लिए आरक्षित जमीन पर रो हाउस बनाने का मामला सामने आया है। फर्जी कागजात बनाकर उन्हें बेचे जाने की तैयारी थी। 

विज्ञापन
Indore: Row houses were being built on the land reserved for community hall, corporation ran JCB
सुदामानगर में अवैध निर्माण को गिराया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में जमीन धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े के किस्से आम हो चुके हैं। सुदामा नगर में कम्युनिटी हॉल के लिए आरक्षित जमीन पर रो हाउस बनाने का मामला सामने आया है। फर्जी कागजात बनाकर उन्हें बेचे जाने की तैयारी थी। शिकायत के बाद नगर निगम की  रिमूवल गैंग ने जेसीबी चलाकर इन्हें गिरा दिया। 
विज्ञापन


 

Indore: Row houses were being built on the land reserved for community hall, corporation ran JCB
कम्युनिटी हॉल की जमीन पर रो हाउस बना दिए गए थे। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड क्रमांक 82 में स्थित सुदामा नगर  प्लाट नंबर डी20, डी21 व डी22 पर कॉलोनी के लेआउट के मुताबिक ऑडिटोरियम / कम्युनिटी हॉल प्रस्तावित है। पर शिकायत मिली की इस जमीन पर चार रो हाउस बनाए जा रहे हैं। नगर निगम में नोटिस, कारण बताओ सूचना पत्र भी भेजे पर कोई जवाब नहीं मिला। निगम में काम बंद करने का आदेश भी दिया, पर फिर भी काम जारी रहा। 28 जनवरी को मृदूल पुरुषोत्तम मंत्री के नाम से निगम के पास जवाब आया, पर उसमें निर्माण स्वीकृति या निर्माण के लिए नक्शा या अन्य निर्माण संबंधी दस्तावेज नहीं थे। समय देने के बाद भी भवन निर्माणकर्ता द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके।  

निगम को शिकायत मिली थी कि रो हाउस को बेचे जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए उक्त प्लाट का फर्जी नक्शा एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए हैं। मजे की बात ये कि इंजीनियर के रूप में शिकायतकर्ता का नाम दर्ज कर दिया गया था। नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर रिमूवल गैंग ने चारों रो हाउस पर जेसीबी चलवा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed