फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Robbers who carried out robbery on Race Course Road in Indore were encountered in Delhi, shot in the l

Indore: इंदौर के रेसकोर्स रोड पर लूट को अंजाम देने वाले लुटेरों का दिल्ली में एनकाउंटर, पैरों में गोली मारी

Sun, 29 Dec 2024 03:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 29 Dec 2024 03:37 PM IST
सार

इंदौर के रेसकोर्स रोड क्षेत्र में 11 नवंबर को रेसकोर्स रोड में तीन व्यापारियों से पंद्रह लाख रुपये के जेवर दिल्ली के बदमाशों ने लूट लिए थे। पता चला कि आरोपियों के रोहित कपूर और रिंकू है। दोनो दिल्ली की कुछ वारदातों में भी शामिल है।

विज्ञापन
Indore: Robbers who carried out robbery on Race Course Road in Indore were encountered in Delhi, shot in the l
दोनो लुटेरे दिल्ली में गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रेसकोर्स क्षेत्र में 15 लाख की लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों का दिल्ली पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। बदमाशों ने इंदौर के बाद दिल्ली में भी लूट की वारदात की थी। दिल्ली पुलिस को भी उनकी तलाश थी। रविवार को दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में दिल्ली पुलिस से उनका सामना हुआ।

विज्ञापन


पकड़े जाने से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाब में फायर किए, जो बदमाशों के पैरों में लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वे फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। ठीक होने के बाद इंदौर पुलिस भी उन्हें इंदौर लाएगी और रिमांड लेगी।

विज्ञापन

 

इंदौर के रेसकोर्स रोड क्षेत्र में 11 नवंबर को रेसकोर्स रोड में तीन व्यापारियों से पंद्रह लाख रुपये के जेवर दिल्ली के बदमाशों ने लूट लिए थे। पुलिस ने ढाई सौ फुटेज की जांच की तब पता चला कि आरोपियों के रोहित कपूर और रिंकू है। दोनो दिल्ली की कुछ वारदातों में भी शामिल है। इसके बाद इंदौर पुलिस ने दिल्ली में भी डेरा डाला, लेकिन बदमाश नहीं मिले। इस बीच रविवार को दिल्ली पुलिस की उनसे मुठभेड़ हो गई  और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर पुलिस फिर जाएगी दिल्ली

बदमाशों ने रेसकोर्स रोड की लूट से पहले पटेल प्रतिमा चौराहा से एक बाइक चुराई थी। इसके बाद उन्होंने विजय नगर क्षेत्र में एक युवती से लूट का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। रेसकोर्स रोड की लूट के बाद उन्होंने बाइक को सांवेर रोड़ क्षेत्र में छोड़ दिया और बस से उज्जैन निकल गए थे।



पुलिस ने उन्हें उज्जैन में भी तलाश था। अब पुलिस को दोनो बदमाशों के दिल्ली में गिरफ्तार होने की सूचना मिली है। पुलिस अब दोनो बदमाशों से पूछताछ के लिए दिल्ली जाएगी। दिल्ली पुलिस ने भी बदमाशों से पूछताछ की। उन्होंने इंदौर की लूट भी कबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed