फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Retired soldier shot shop operator on the matter of not improving TV

Indore: टीवी सुधारकर नहीं दिया तो रिटायर्ड फौजी ने दुकान संचालक को गोली मारी, फिर किया सरेंडर

Mon, 12 Sep 2022 06:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 06:29 PM IST
सार

टीवी सुधारकर नहीं देने पर रिटायर्ड फौजी ने दुकान संचालक को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Indore: Retired soldier shot shop operator on the matter of not improving TV
टीवी दुकानदार नीलेश अग्रवाल को रिटायर्ड फौजी जेबी परिहार ने गोली मार दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर की तहसील महू में सोमवार दोपहर एक बड़ी घटना हो गई। टीवी सुधारने को लेकर हुए विवाद में रिटायर्ड फौजी ने दुकान संचालक को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रिटायर्ड फौजी ने पुलिस को सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला महू के गोकुलगंड का है। यहां नीलेश अग्रवाल (गर्ग) पिता मन्नू अग्रवाल की इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। सोमवार दोपहर 3.30 बजे वह दुकान में ही बैठा था तभी रिटायर्ड फौजी जेबी सिंह परिहार वहां पहुंचा और अपनी लायसेंसी बंदूक से नीलेश पर फायर कर दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चार गोली मारी, जिसमें दो नीलेश को लगीं। गोली मारने के बाद रिटायर्ड फौजी मौके से भाग गया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। नीलेश को मध्य भारत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर घटना के बाद आरोपित ने एएसपी ऑफिस में सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी परिहार सेना से रिटायर्ड हुआ है और कुछ महीनों तक पुलिस की नौकरी भी कर चुका है। दोनों में टीवी सुधारने को लेकर विवाद चल रहा था। नीलेश ने दो माह तक टीवी सुधारकर नहीं दिया। इसी बात पर पहले भी कई बार बहस हो चुकी थी। सोमवार को मामला ज्यादा गर्मा गया और रिटायर्ड फौजी बंदूक लेकर दुकान पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed