फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Representatives of 25 countries will attend the Eurasian Group meeting, beautification started around

Indore: यूरेशियन ग्रुप की बैठक में शमिल होंगे 25 देशों के प्रतिनिधि, आयोजन स्थल के आसपास सौंदर्यीकरण शुरू

Sat, 16 Nov 2024 06:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 16 Nov 2024 06:41 PM IST
सार

बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए एयरपोर्ट से विजय नगर तक के हिस्सों में रंग-रोगन किया जा रहा है। दीवारों पर थ्रीडी पेंटिंग भी की जा रही है। मेहमानों के लिए एक भोज 56 दुकान पर होगा। उसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Indore: Representatives of 25 countries will attend the Eurasian Group meeting, beautification started around
शहर में जगह-जगह प्रदेश की ब्रांडिंग व वेलकम होर्डिंग भी लगाए जा रहे है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में 25 नवंबर से शुरू होने वाली यूरेशियन ग्रुप की बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 20 से ज्यादा होटलों में तीन सौ से ज्यादा रुम बुक किए गए है और अलग-अलग अफसरों को जिम्मेदारियां भी दी गई है। बैठक 28 नवंबर तक चलेगी और 25 देशों के ढाई सौ प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। इंदौर में हो रही 41 वीं बैठक की मेजबानी भारत को 16 सालों बाद मिली है।

विज्ञापन

 

इस बैठक में अमेरिका, चीन, जापान, ईरान, बेलारूस, कजाकिस्तान सहित 25 देशों से प्रतिनिधि 24 नवबंर से आना शुरू हो जाएंगे। बैठक में इन देशों के वित्त संस्थानों के प्रतिनिधि व आर्थिक मामलों के जानकार आएंगे।

विज्ञापन



सभी देश मिलकर मनी लांड्रिंग, आतंकवाद को फंडिंग व अन्य आर्थिक अपराधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए केंद्र सरकार के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल भी इंदौर आ चुके है। बैठक के दौरान इंदौर की सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मार्गों का रंग-रोगन

बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए एयरपोर्ट से विजय नगर तक के हिस्सों में रंग-रोगन किया जा रहा है। दीवारों पर थ्रीडी पेंटिंग भी की जा रही है। मेहमानों के लिए एक भोज 56 दुकान पर होगा। उसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह प्रदेश की ब्रांडिंग व वेलकम होर्डिंग भी लगाए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed