फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Regal Tiraha rotary to be smaller, traffic police survey using drone

Indore: रीगल तिराहे की रोटरी होगी छोटी, ड्रोन से किया ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे

Sat, 13 Dec 2025 08:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 13 Dec 2025 08:00 PM IST
सार

रीगल सर्कल पर  राजनीतिक धरने-प्रदर्शन होते है। इस कारण कई बार ट्रैफिक जाम लग जाता है। यहां की रोटरी का आकार भी बड़ा है। इससे भी ट्रैफिक बाधित होता है। अफसरों ने इस सर्कल की नपती कराई है।  

विज्ञापन
Indore: Regal Tiraha rotary to be smaller, traffic police survey using drone
रीगल चौराहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की प्रमुख सड़कों की ट्रैफिक इंजीनियरिंग पर अब ट्रैफिक पुलिस जोर दे रही है। शहर के व्यस्त रीगल सर्कल का अफसरों ने ड्रोन से सर्वे करवाया और उसकी नपती भी कराई। शाम के समय जब ट्रैफिक का दबाव रहता है तो कई बार सर्कल के आसपास जाम लगता है। इसे देखते हुए अब रीगल तिराहे की रोटरी को छोटा करने की तैयारी की जा रही है। इसकी रिपोर्ट भी अफसर तैयार करवा रहे हैं। सर्कल पर अक्सर राजनीतिक धरने-प्रदर्शन, राष्ट्रीय दिवसों पर आयोजन होते हैं। इस कारण कई बार ट्रैफिक जाम लग जाता है।

विज्ञापन

शनिवार को पुलिस अफसर जवानों के साथ चौराहे पर पहुंचे। जवानों के हाथों में टेप थी। पहले चौराहों पर सड़कों की चौड़ाई देखी गई। फिर रोटरी से रोड के बीच की चौड़ाई नापी गई। उनमें काफी अंतर था। इस चौराहे पर ज्यादा जाम की स्थिति पार्क रोड की तरफ से आने वाले ट्रैफिक के कारण बनती है। राजकुमार ब्रिज, पार्क रोड के वाहन तिराहे से होते हुए यू टर्न लेकर शास्त्री ब्रिज पर या, आरएनटी मार्ग पर जाते है। इस कारण शास्त्री ब्रिज से पलासिया की तरफ जाने वाले वाहनों को रुकना पड़ता है। कई बार इस कारण जाम की स्थिति बनती है।

विज्ञापन


पंद्रह मार्गों का होगा सर्वे
डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि इंदौर शहर में ट्रैफिक को लेकर कहां ज्यादा दिक्कत आती है। जाम की क्या वजह है। इसकी जांच की जा रही है। वहां मार्गों की चौड़ाई भी मापी जाएगी। पंद्रह मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस सर्वे कराएगी। इसके रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। नगर निगम की मदद से फिर चौराहों की ट्रैफिक इंजीनियरिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों पर लगता है जाम
शहर में हर रोज कुछ मार्गों पर जाम लगता है। अनोप टाॅकीज चौराहा, जिंसी चौराहा, कालानी नगर चौराहा, मारुति नगर चौराहा, मैकेनिक नगर में रोज वाहन चालक फंसते हैं। यहां कई बार ट्रैफिक जवान भी नजर नहीं आते हैं। इस कारण यातायात बहाल होने में भी परेशानी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed