फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Rain: Average rainfall of about 17 inches so far, five and a half inches more than last year

Indore Rain: अब तक लगभग 17 इंच औसत वर्षा, बीते साल से साढ़े पांच इंच ज्यादा

Thu, 28 Jul 2022 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 05:52 PM IST
सार

अब तक के आंकड़ों की बात करें तो इंदौर में लगभग 17 इंच औसत वर्षा हुई है। जो बीते साल इस समय तक की बारिश से लगभग साढ़े 5 इंच ज्यादा है। 

विज्ञापन
Indore Rain: Average rainfall of about 17 inches so far, five and a half inches more than last year
इंदौर में अब तक 17 इंच बारिश हो चुकी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में अब तक मानसूनी गतिविधियां ठीकठाक ही रही हैं। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश ने शहर को तर कर दिया है। सावन का महीना चल रहा है, बारिश भी जारी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जिले में बारिश का आंकड़ा बेहतर रहने वाला है। सामान्यत: सितंबर मध्य तक इंदौर में बारिश होती है। बता दें कि इंदौर में 35 इंच औसत बारिश का आंकड़ा माना जाता है। 
विज्ञापन


अब तक के आंकड़ों की बात करें तो इंदौर में 429.4 मिलीमीटर (लगभग 17 इंच) औसत वर्षा हुई है। जो बीते साल इस समय तक की बारिश से 138.2 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 5 इंच) ज्यादा है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 291.2 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 11 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार जिले के इंदौर क्षेत्र में 473 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 397 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 409.8 मिलीमीटर, देपालपुर में 516.3 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 351 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के इंदौर क्षेत्र में 234.9 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 221.3 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 310.4 मिलीमीटर, देपालपुर में 313 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 376.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed