फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: President Draupadi Murmu came to Indore, also bought Kosa silk and Chanderi saree.

Indore: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर आई, कोसा सिल्क व चंदेरी साड़ी भी खरीदी

Wed, 18 Sep 2024 07:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 18 Sep 2024 07:00 PM IST
सार

भारतीय वायु सेना के विशेेष विमान से वे उतरी और उनका काफिला कृष्णपुरा के मृगनयनी एंपोरियम पहुंचा। वहां बुनकर व कलाकारों से मुलाकात की। कलाकारों ने उन्हेें एक पेंटिंग गिफ्ट दी।

विज्ञापन
Indore: President Draupadi Murmu came to Indore, also bought Kosa silk and Chanderi saree.
राष्ट्रपति को पेंटिंग गिफ्ट दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देेश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूू दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आई। वे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह मेें शामिल होंगी और उज्जैन में महाकाल केे दर्शन करने भी जाएंगी। राष्ट्रपति बुधवार शाम पांच बजे जयपुर से इंदौर पहुंची। उनके आने के पहले एयरपोर्ट कुछ समय के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था।

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना के विशेेष विमान से वे उतरी और उनका काफिला कृष्णपुरा के मृगनयनी एंपोरियम पहुंचा। वहां बुनकर व कलाकारों से मुलाकात की। कलाकारों ने उन्हेें एक पेंटिंग गिफ्ट दी।
विज्ञापन


एंपोरियम में उन्होंने बाग प्रिंट के बारे में जानकारी ली। उन्हें एक गुलाबी रंग की एक साड़ी भी दी गई।इसके बाद उन्होंने दूसरी साडि़यां भी देखी। उन्हें कोसा सिल्क और चंदेरी सिल्क की दो साडि़यां पसंद आई। उन्होंने दोनों साडि़यां 33 हजार रुपये में खरीदी। इसके लिए उन्होंने

विज्ञापन
विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                                                                
ऑनलाइन पेमेंट भी किया।राष्ट्रपति ने गोंडा भित्ति चित्र और झाबुआ की गुडि़यां बनाने वाले कलाकारों से भी मुलाकात की। इसके बाद वे वे रेसीडेंसी कोठी पर पहुंची और विश्राम किया।


मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने की आगवानी

राष्ट्रपति मुर्मू की विमानतल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव व राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने आगवानी की। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। उन्होंने विमानतल पर अन्य कुछ लोगों से मुुलाकात की। रेसीडेंसी कोठी पर शाम साढ़े छह बजे प्रबुद्धजनों से मुलाकात की।

गुरुवार को महाकाल दर्शन करने भी जाएंगी राष्ट्रपति

गुुरुवार 19 सितंबर को सुबह 9 बजे वे रेसिडेंसी से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर वे दस बजे उज्जैन पहुंचेंगी और महाकाल के दर्शन करने जाएंगी।

इसे बाद वे सुबह 11:30 बजे फिर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और रेसीडेंसी कोठी पहुंचकर दोपहर तीन बजे तक विश्राम करेंगी। दोपहर 3.10 बजे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 6.20 तक वे समारोह में रहेंगी और इसके बाद पौनेे सात बजे झारखंड केे लिए रवाना होगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed