Indore: विधायक पुत्र की दादागिरी पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने कहा-पुजारी को न्याय दिलाएंगे
इंदौर के खजराना मंदिर में भी वह प्रतिबंध होने के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश करता है। यह कृत्य बताता है कि सत्ता के मद में भाजपा नेता और उनके परिवार के लोग किस तरह मनमानी कर रहे है। उन्हें नियमों और धार्मिक मान्यता का भी ध्यान नहीं रहता है।
विस्तार
देवास टेकरी के माता मंदिर में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की दादागिरी को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है और भाजपा विधायक को घेरा है। कांग्रेस का कहना है कि इस लड़ाई में कांग्रेस पुजारी के साथ है। हम पुजारी को न्याय दिलाएंगे। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म खतरे में क्यों है। यह विधायक पुत्र के बेटे के कृत्य से पता चल गया।
ये खबर भी पढ़ें:मजाक में युवक के शरीर में दोस्तों ने कंप्रेशर से भरी हवा, नसें फटने से हो गई मौत
कांग्रेस के देवास प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि प्रदेशभर के लोगों में देवास मंदिर के प्रति आस्था है। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला खुद ब्राम्हण परिवार से आते है और उनके बेटे ने ब्राम्हण पुजारी के साथ ही मारपीट की। उन्हे धर्म का पता होना चाहिए था कि मंदिर के पट बंद होने के बाद फिर नहीं खोले जाते, लेकिन विधायक पुत्र अाए दिन इस तरह के विवाद करता है।
इंदौर के खजराना मंदिर में भी वह प्रतिबंध होने के बावजूद गर्भगृह में प्रवेश करता है। यह कृत्य बताता है कि सत्ता के मद में भाजपा नेता और उनके परिवार के लोग किस तरह मनमानी कर रहे है। उन्हें नियमों और धार्मिक मान्यता का भी ध्यान नहीं रहता है। इस मामले में प्रशासनिक अफसरों ने तो चुप्पी साथ रखी है, लेकिन कांग्रेस पुजारी व उनके परिवार के साथ है और उन्हें न्याय दिलाएगी।
कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी में
कांग्रेस इस मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस नेता देवास की अांबेडकर प्रतिमा पर एकत्र होंगे। वहां पुजारी परिवार को भी बुलाया गया है। इंदौर से देवास के पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा भी जाएंगे और वे पुजारी परिवार से मिलेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
