फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing Case: Husband Identified by Name Tattooed on Hand Wife Still Missing After Assam Trip

Indore Couple: हाथ पर गुदे हुए नाम से हुई राजा की पहचान, पत्नी अभी भी लापता; असम में बना था शिलांग का प्लान

Mon, 02 Jun 2025 05:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 02 Jun 2025 05:10 PM IST
सार

Indore Couple: राजा और सोनम की खोजबीन के लिए शिलांग पुलिस ने छह खोज दल बनाए थे। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी उन्हें खोजने में जुटी है। जब वे पांच दिन तक नहीं मिले तो ड्रोन और खोजी श्वानों की मदद भी ली गई, लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Indore Couple Missing Case: Husband Identified by Name Tattooed on Hand Wife Still Missing After Assam Trip
शिलांग में खोज करता दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के दंपति में से राजा का शव शिलांग पुलिस ने खोज लिया है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला कि राजा किसी हादसे का शिकार हुआ है या उसके साथ कोई वारदात हुई। शव पुराना होने के कारण अफसर यह पता नहीं लगा पा रहे है कि उस पर चोट के निशान किस तरह के है। पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। राजा के शव की पहचान शिलांग में उसके भाई विपिन ने की। राजा के हाथ पर उसका नाम गुदा हुआ था। स्थानीय पुलिस ने अब सोनम की खोज तेज कर दी है।

विज्ञापन

घर से कामाख्या देवी के दर्शन का बोल कर निकले थे
राजा और सोनम की शादी मई माह में हुई थी। 20 मई को वे कामाख्या देवी के दर्शन के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि शिलांग जाने का प्लान इंदौर में दोनों ने नहीं बनाया था। गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन के बाद किसी ने उन्हें शिलांग के बारे में बताया। इसके बाद वे 23 मई को शिलांग पहुंचे थे। उसी दिन दोपहर के बाद उनके फोन बंद आने लगे। दो दिन तक संपर्क नहीं होने पर परिजन उन्हें खोजने शिलांग गए थे। परिजनों ने बताया कि राजा श्रीनगर जाना चाहता था, लेकिन आतंकी घटना और हमलों के बाद वहां जाने का प्लान कैंसल कर दिया था।    

विज्ञापन


पढ़ें:  शिलांग के डबलडेकर रूट की खाई में दस दिन बाद मिला राजा का शव, सोनम की तलाश तेज; हनीमून के लिए गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दल खोज के लिए बनाए, ड्रोन व खोजी श्वानों की मदद
राजा और सोनम की खोजबीन के लिए शिलांग पुलिस ने छह खोज दल बनाए थे। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी उन्हें खोजने में जुटी है। जब वे पांच दिन तक नहीं मिले तो ड्रोन और खोजी श्वानों की मदद भी ली गई, लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा था। सातवें और आठवें दिन तेज बारिश के कारण खोज अभियान प्रभावित हुुआ। दो दिन से घने कोहरे के बीच उनकी खोजबीन फिर शुरू की गई थी।

स्कूटर में चाबी लगी मिली
राजा ने एक स्कूटर किराए पर ली थी, लेकिन वह लावारिस अवस्था में मिली थी। उसमें चाबी भी लगी हुई पाई गई थी। राजा का शव स्कूटर मिलने के स्थान से काफी दूर है। यह बिन्दू भी कई सवालों को जन्म दे रहा है। स्कूटर मिलने वाले स्थान के आसपास भी खोजबीन की गई थी, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed