फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing in Meghalaya: Husband Dead Body Found in Shilong Near Waterfall, Wife Sonam Missing

Indore Couple: शिलांग डबलडेकर रूट की खाई में 11वें दिन मिला राजा का शव, सोनम की तलाश तेज; हनीमून के लिए गए थे

Mon, 02 Jun 2025 04:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 02 Jun 2025 04:47 PM IST
सार

Indore Couple Missing Update: शिलांग के डबलडेकर रूट की खाई में मिला शव राजा का ही है। शिनाख्त के बाद भाई ने इसकी पुष्टि की। इसके बाद खोजी दल ने आस-पास के इलाकों में सोनम की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अफसरों ने राजा की अंतिम रील के जरिए लोकेशन का पता लगाया। 

विज्ञापन
Indore Couple Missing in Meghalaya: Husband Dead Body Found in Shilong Near Waterfall, Wife Sonam Missing
शिलांग में लापता इंदौर के राजा और सोनम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के बाद हनीमून में पर गए इंदौर के राजा और सोनम की तलाश कर रही टीम को डबल डेकर रूट पर एक शव मिला था। इसकी पहचान की गई। परिवार वालों ने शव की पहचान राजा के रूप में की है। शव को खाई से ऊपर लाया गया है। शव का हुलिया राजा से मिल रहा था, लेकिन पुलिस अफसरों ने शव की पुष्टि परिजनों से कराई है।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस अफसरों से कहा कि शव राजा का है। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके आसपास खोजी दल ने अभियान और तेज किया है, ताकि सोनम के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस अफसरों ने राजा की अंतिम रील के जरिए लोकेशन पता की। राजा ने ओशरा हिल्स के आसपास रील बनाई थी। शव भी उसी इलाके में मिला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-शिलांग में लापता दंपति के बैग खोले, कपड़े खोजी श्वानों का सुंघाकर की खोज, नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शुरू हुए खोजी अभियान के दौरान मौके पर राजा और सोनम रघुवंशी के भाई भी पहुंच गए थे, लेकिन वे खाई के ऊपर थे। उन्हें शव मिलने की जानकारी मिली। वे शिनाख्त करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि शव राजा का ही है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने कहा कि राजा का शव मिलने की जानकारी मिली है। यह समाचार पीड़ादायक है। विजयवर्गीय ने उनकी खोज के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की थी।





दस दिन बाद मिला शव
राजा और सोनम शादी के बाद 23 मई को इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए गए थे, लेकिन लापता हो गए थे। उनकी खोजबीन दस दिनों से एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस कर रही थी। किराए पर लिया गया स्कूटर और उनके बैग पुलिस को मिले थे। चार दिन तक उनका पता नहीं चलने के बाद सीएम मोहन यादव ने मेघालय के सीएम से फोन पर चर्चा की थी। इसके बाद बचाव अभियान ने तेजी पकड़ी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed