{"_id":"6a853c3154b8f974a405c05e","slug":"indore-poet-kumar-vishwas-knelt-down-to-listen-to-a-song-sung-by-a-little-four-year-old-girl-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: चार साल की नन्हीं बच्ची का गीत कवि कुमार विश्वास ने घुटनों पर बैठकर सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: चार साल की नन्हीं बच्ची का गीत कवि कुमार विश्वास ने घुटनों पर बैठकर सुना
Wed, 19 Aug 2026 10:46 AM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:46 AM IST
सार
इंदौर एयरपोर्ट पर कवि कुमार विश्वास और उनकी चार साल की नन्ही फैन की मुलाकात ने सभी का दिल जीत लिया। यतिका ने कुमार विश्वास को देखते ही उनसे पसंदीदा रामगीत सुनाने की इच्छा जताई। कुमार विश्वास घुटनों पर बैठकर नन्ही बच्ची का गीत सुनते रहे।
विज्ञापन
नन्हीं बच्ची का गीत कवि कुमार विश्वास ने घुटनों पर बैठकर सुना
- फोटो : amarujala
विस्तार
एक आयोजन के सिलसिले में इंदौर आए कवि कुमार विश्वास ने अपनी एक नन्ही फैन को खुश कर दिया। वह कार से एयरपोर्ट पर उतरे तो उनका सामना नन्हीं यतिका से हुआ। चार साल की नन्हीं बच्ची ने उनकी तरफ हाथ बढ़ाया। विश्वास हाथ मिलाने के लिए उसकी ऊंचाई तक आने के लिए घुटनों पर बैठे तो नन्ही बच्ची ने उनका प्रसिद्ध रामगीत सुनाना चाहा। कुमार विश्वास ने स्वीकृति दी तो यतिका ने पूरा गीत सुनाया। उन्होंने एयरपोर्ट के गेट के लाउंज में घुटनों पर बैठकर दो मिनट तक नन्ही बच्ची का गीत सुना और उसकी आवाज की प्रशंसा भी की। इस वाकये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यातिका एयरपोर्ट पर अपने परिजनों के साथ आई थी। उसने कुमार विश्वास को देखते ही पहचान लिया, क्योंकि वह यूट्यूब पर उनके गीत अक्सर सुनती है। यतिका के परिजनों ने कुमार विश्वास को बताया कि चार साल की बेटी उनकी फैन है। इसके बाद कुमार विश्वास यतिका से गर्मजोशी से मिले और यतिका का गीत ध्यान से सुना। कवि कुमार विश्वास अक्सर अलग-अलग आयोजनों के सिलसिले में इंदौर आते हैं और शहर में उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक भी हैं।कुमार विश्वास का यह अंदाज उनके अन्य प्रशंसकों को भी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
