फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sanitation workers arrived to stage a protest at the 'Seva Sankalp' program; police stopped them from

इंदौर : सेवा संकल्प कार्यक्रम में सफाईकर्मी प्रदर्शन करने पहुंचे, पुलिस ने जाने से रोका

Wed, 07 Oct 2026 08:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 07 Oct 2026 08:49 PM IST
सार

इंदौर में बीजेपी के सेवा संकल्प आयोजन के दौरान सफाईकर्मियों के प्रदर्शन ने कार्यक्रम की व्यवस्था बिगाड़ दी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सफाईकर्मी कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन
Indore: Sanitation workers arrived to stage a protest at the 'Seva Sankalp' program; police stopped them from
कार्यक्रम में सफाईकर्मी प्रदर्शन करने पहुंचे - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में बीजेपी के सेवा संकल्प आयोजन के दौरान सफाईकर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया। वे कार्यक्रम में जाकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। इसके बाद सफाईकर्मी बाहर ही नारेबाजी और हंगामा करते रहे। बाद में विधायक रमेश मेंदोला उनके बीच पहुंचे और उनकी बातें सुनीं और मांगों को हल करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला सफाईकर्मी मौजूद थीं।

विज्ञापन

 

सफाईकर्मियों को सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, लेकिन उज्जैन में पूर्व प्रचारक की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए वे उज्जैन चले गए। इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संकल्प ज्योति की मशाल ली और यात्रा निकाली। सफाईकर्मियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नहीं आए हैं, तो हम नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने अपनी मांगें रखेंगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आयोजन का हवाला देते हुए उन्हें जाने से रोक दिया।

विज्ञापन

 

इस दौरान बड़ी संख्या में महिला सफाईकर्मी नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ने लगीं, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद रोका गया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। बाद में सांसद शंकर लालवानी सफाईकर्मियों के बीच पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सफाईकर्मियों ने कहा कि उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा वेतन भी कम है। जो कर्मचारी वर्षों से काम कर रहे हैं, उन्हें भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तरह वेतनमान और सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि गुरुवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानीं तो उग्र प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed