फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: People of country's cleanest city Indore took selfie with public toilet.

Indore: देश के सबसे साफ शहर इंदौर के लोगों ने ली पब्लिक टाॅयलेट के साथ सेल्फी

Tue, 19 Nov 2024 11:04 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 19 Nov 2024 11:04 AM IST
सार

स्वच्छता रैंकिंग सर्वेक्षण को देखते हुए शहर के 300 से ज्यादा पब्लिक टाॅयलेटों को नगर निगम ने साफ किया है। इंदौर को जब पहली बार स्वच्छता रैंकिंग का पुरस्कार मिला था, तब इन पब्लिक टाॅयलेटों के कारण भी इंदौर के नंबर बढ़े थे।

विज्ञापन
Indore: People of country's cleanest city Indore took selfie with public toilet.
पब्लिक टाॅयलेट के साथ सेल्फी ली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के सबसे साफ शहर इंदौर ने आठवीं बार स्वच्छता में सरताज बनने के लिए फिर से कमर कस ली है। विश्व शौचालय दिवस पर शहर के पब्लिक टाॅयलेट को सजाया गया और शहर के जनप्रतिनिधियों व शहरवासियों ने सेल्फी ली। उद्देश्य यह था कि शहरवासी पब्लिक टायलेट को भी साफ रखे।

विज्ञापन

 

विजय नगर के पब्लिक टाॅयलेट के बाहर मुख्य आयोजन रखा गया था। यहां लगे स्टेज पर युवतियों ने जुंबा डांस किया। रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने स्वच्छता का संदेश देने वाले नुक्कड नाटक भी खेला।

विज्ञापन

 

सुबह आठ बजे मेयर पुष्य मित्र भार्गव व विधायक रमेश मेंदोला पहुंचे। उन्होंने पब्लिक टाॅयलेट के साथ सेल्फी ली। यहां के केयरटेकर का हार पहनाकर सम्मान भी किया गया। शहर के अन्य पब्लिक टाॅयलेटों पर भी आयोजन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वच्छता रैंकिंग सर्वेक्षण को देखते हुए शहर के 300 से ज्यादा पब्लिक टाॅयलेटों को नगर निगम ने साफ किया है और बिजली, पानी की सुविधा सुनिश्चित की है। इंदौर को जब पहली बार स्वच्छता रैंकिंग का पुरस्कार मिला था, तब इन पब्लिक टाॅयलेटों के कारण भी इंदौर के नंबर बढ़े थे। इंदौर में पब्लिक टाॅयलेटों पर विकलांगों के लिए रैम्प भी बनाए गए है।

 

सुबह 9 बजे तक 30 हजार सेल्फी

 

विश्व शौचालय दिवस पर एक लाख सेल्फी का लक्ष्य नगर निगम ने रखा है। सुबह 9 बजे तक 30 हजार से ज्यादा सेल्फी ली जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed