{"_id":"6b0c17ad6302f90007070458","slug":"indore-pandit-vikas-awasthi-101-needy-girls-education-marriage-financial-help-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक विवाह ऐसा भी: बेटी की शादी में आधा करोड़ की बचत 101 जरूरतमंद कन्याओं के नाम की, शिक्षा-शादी में करेंगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक विवाह ऐसा भी: बेटी की शादी में आधा करोड़ की बचत 101 जरूरतमंद कन्याओं के नाम की, शिक्षा-शादी में करेंगे मदद
Sun, 29 Nov 2026 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:46 PM IST
सार
इंदौर के समाजसेवी पंडित विकास अवस्थी ने बेटी श्यामा की शादी में खर्च की बचाई गई करीब आधा करोड़ रुपये की राशि 101 जरूरतमंद कन्याओं की शिक्षा और विवाह के लिए समर्पित की। प्रत्येक बेटी को सालाना 5100 रुपये छात्रवृत्ति और विवाह पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
इंदौर में एक पहल बदलेगी 101 जरूरतमंद बेटियों की किस्मत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटी की शादी में फिजूलखर्ची से बचाकर करीब आधा करोड़ रुपये जरूरतमंद बेटियों के भविष्य के लिए समर्पित करने की पहल सामने आई है। इंदौर के पंडित विकास अवस्थी ने अपनी बेटी श्यामा अवस्थी के विवाह को समाजसेवा से जोड़ते हुए 101 आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं की शिक्षा और विवाह में सहयोग का संकल्प लिया है। इस पहल में दुल्हन श्यामा ने भी पूरा साथ दिया और शादी के कई खर्चों में कटौती की।
रविवार को संगम नगर स्थित श्रीराम मंदिर में श्यामा का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर अवस्थी परिवार ने 101 कन्याओं को आर्थिक सहायता देने के लिए वचन पत्र सौंपे। योजना के तहत प्रत्येक चयनित कन्या को शिक्षा के लिए हर साल 5100 रुपये छात्रवृत्ति और विवाह के समय 51 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
महंगे खर्चों में कटौती कर जरूरतमंदों की मदद
इस पहल में दुल्हन श्यामा ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कैटरिंग के मेन्यू से लेकर महंगे लाल जोड़े, श्रृंगार और आभूषणों तक के खर्च में कटौती करने का फैसला किया, ताकि बचाई गई राशि जरूरतमंद बेटियों के काम आ सके। कार्यक्रम में विधायक गोलू शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन, पंडित विनायक पांडे, शिक्षाविद् स्वप्निल कोठारी, राजेंद्र शुक्ला और समधी संजय शुक्ला मौजूद रहे। इस दौरान तीन कन्याओं, जिनके विवाह अगले एक पखवाड़े में होने हैं, को 51-51 हजार रुपये के चेक दिए गए। शेष 98 कन्याओं को सहायता के वचन पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- परिसीमन के बाद इंदौर जिले में बढ़ सकती है एक लोकसभा सीट, मालवा-निमाड़ में निकलेगी नई सीट
अलग-अलग समाज की बेटियों को मिलेगा लाभ
इस पहल में अलग-अलग समाजों की जरूरतमंद कन्याओं को शामिल किया गया है। इनमें मुस्लिम समाज की एक बेटी भी शामिल है। सहायता पाने वाली बेटियों ने अवस्थी परिवार का आभार जताते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके सामने शिक्षा और विवाह को लेकर मुश्किलें थीं। इस मदद से उन्हें काफी सहारा मिलेगा।
दिवंगत पिता से मिली प्रेरणा
विकास अवस्थी ने बताया कि इस पहल की प्रेरणा उन्हें अपने दिवंगत पिता अशोक अवस्थी से मिली। उन्होंने पोती श्यामा के जन्म के दो साल बाद ही उसके विवाह के लिए ढाई लाख रुपये में एक भूखंड खरीदा था। समय के साथ उसकी कीमत बढ़ी और अब उससे प्राप्त राशि का उपयोग श्यामा के विवाह के साथ 101 जरूरतमंद कन्याओं की शिक्षा और विवाह में सहयोग के लिए किया जा रहा है। अवस्थी परिवार की यह पहल शादी की खुशियों को जरूरतमंद बेटियों के भविष्य से जोड़ने की मिसाल बन गई है।