फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Over 20,000 registrations for Rahul Gandhi's event in Indore.

इंदौर: इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा पंजीयन

Sat, 05 Sep 2026 11:07 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 05 Sep 2026 11:07 AM IST
सार

इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम को कांग्रेस भले ही गैर-राजनीतिक बता रही हो, लेकिन इसकी तैयारियों की कमान पार्टी नेताओं ने पर्दे के पीछे संभाल रखी है।  अब तक 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।

विज्ञापन
Indore: Over 20,000 registrations for Rahul Gandhi's event in Indore.
राहुल गांधी - फोटो : amarujala

विस्तार

19 सितंबर को इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेताओं ने कमर कस ली है। इस आयोजन में न तो कांग्रेस के नेता राहुल के साथ मंच साझा करेंगे और न ही कांग्रेस का झंडा आयोजन में कहीं नजर आएगा, लेकिन पर्दे के पीछे कांग्रेस नेता इस आयोजन की बागडोर संभाले हुए हैं।

विज्ञापन



विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया गया है। इसमें अब तक 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की बात कही जा रही है। इस आयोजन में 70 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। आयोजन स्थल को भी समतल किया जा रहा है, लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से काम रुक गया। पहले यह कार्यक्रम इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होना था, लेकिन वहां नगर निगम ने इसकी अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

 

गैर-राजनीतिक आयोजन बता रही कांग्रेस

राहुल गांधी के 19 सितंबर के आयोजन को कांग्रेस नेता गैर-राजनीतिक बता रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा को इस आयोजन को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देखना चाहिए। राहुल गांधी शामिल युवाओं से उनके सपनों, शिक्षा के अधिकार और शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे। इस कारण इसे 'छात्रों की गूंज' नाम दिया गया है, लेकिन भाजपा ने स्टेडियम नहीं देकर छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विजयवर्गीय को भी आमंत्रण देगी कांग्रेस

आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हो रही थी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने इस आयोजन में शामिल होने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी आमंत्रण पत्र भेजने की बात कही। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed