फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Opinion poll begins for BJP city president in Indore, Jirati also in the race, Randive wants to become

Indore: भाजपा नगर अध्यक्ष के लिए इंदौर में रायशुमारी, जिराती दौड़ में, रणदिवे फिर बनना चाहते है अध्यक्ष

Wed, 25 Dec 2024 08:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 25 Dec 2024 08:33 PM IST
सार

नेता अपनी तरफ से जो नाम देंगे। उन्हें बंद लिफाफे में भोपाल भेजा जाएगा। इसके बाद नगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उधर 26 दिसंबर से जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी होगी, लेकिन सालभर पहले ही चिंटू वर्मा की नियुक्ति हुई है, इसलिए फेरबदल संभव नहीं है।

विज्ञापन
Indore: Opinion poll begins for BJP city president in Indore, Jirati also in the race, Randive wants to become
रायशुमारी करते नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष के लिए रायशुमारी बुधवार से शुरू हुई। रायशुमारी के लिए 84 नेता लिस्ट में शामिल है। बुधवार को भाजपा कार्यालय मेें कुछ नेता आए और उन्होंने अपनी तरफ से तीन से चार नामों के प्रस्ताव रखे।

विज्ञापन


नगर अध्यक्ष पद की दौड़ में इंदौर के कई नेता शामिल है। इनमें गौरव रणदिवे का दावा दोबारा मजबूत माना जा रहा है। इसके अलावा जीतू जिराती, आकाश विजयवर्गीय, दीपक जैन टीनू भी इस दौड़ मेें है। जो नेता रायशुमारी में शामिल होंगे।

विज्ञापन

 

उसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, मेयर पुष्य मित्र भार्गव सहित 84 नेता शामिल है। यह नेता अपनी तरफ से जो नाम देंगे। उन्हें बंद लिफाफे में भोपाल भेजा जाएगा। इसके बाद नगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उधर 26 दिसंबर से जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी होगी, लेकिन सालभर पहले ही चिंटू वर्मा की नियुक्ति हुई है, इसलिए फेरबदल संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रणदिवे का दावा इसलिए मजबूत माना जा रहा है,क्योकि उनके कार्यकाल में इंदौर में एक भी सीट भाजपा ने नहीं गवाई। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को देश मेें सर्वाधिक वोट मिले।



इसके अलावा इंदौर में देश में सबसे ज्यादा भाजपा सदस्य बने है। इस कारण रणदिवे फिर अध्यक्ष बनना चाहते है। उधर खाती समाज के कारण जीतू जिराती का दावा भी मजबूत है,क्योकि इंदौर के खाती समाज से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बने है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed