फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Now Jain community claims on Dhar's Bhojshal, idols were found during excavation, petition filed in co

Indore: अब धार की भोजशाला पर जैन समाज का दावा, खुदाई में निकली थी मूर्तियां, कोर्ट में लगी याचिका

Sun, 30 Jun 2024 07:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 30 Jun 2024 07:07 PM IST
सार

जैन समाज ने याचिका लगाई। जिसमें कहा गया है कि भोजशाला मेें जैन धर्म से संबंधित अंबिका देवी अौर सरस्वती देवी की मूर्ति के अलावा भोजाशाला मेें जैन गुरुकुल होने के प्रमाण मिले है। जैन समाज के शिलालेख ब्रिटिश संग्रहालय में सुरक्षित है।

विज्ञापन
Indore: Now Jain community claims on Dhar's Bhojshal, idols were found during excavation, petition filed in co
धार भोजाशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार में एएसआई के सर्वे के बाद हाईकोर्ट में अब जैन समाज ने याचिका लगाई है। एएसआई द्वारा भोजशाला में की गई खुदाई के दौरान जैन तीर्थंकर मूर्तियां भी निकली। इसके बाद जैन समाज ने भोजशााला पर दावा पेश किया है। समाज ने याचिका में कहा है कि धार में जैन गुरुकुल था, जिसे भोजशाला कहा जा रहा है। हाईकोर्ट ने जैन समाज की याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर डेढ़ माह तक धार की भोजशाला में सर्वे चला। खुदाई कर भोजशाला की पुरानी बनावट, निर्माण शैली और धार्मिक चिन्हों की जानकारी जुटाई गई। इस बीच, जैन समाज ने याचिका लगाई। इसमें कहा गया है कि भोजशाला में जैन धर्म से संबंधित अंबिका देवी और सरस्वती देवी की मूर्ति के अलावा भोजशाला में जैन गुरुकुल होने के प्रमाण मिले हैं। जैन समाज के शिलालेख ब्रिटिश संग्रहालय में सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

उधर, हिंदू पक्ष पूर्व में भोजशाला पर अपना अधिकार जता चुका है। समाज ने कहा कि वहां सरस्वती माता का मंदिर था और शिक्षा का एक बड़ा केंद्र था। विश्व जैन संगठन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दादू ने बताया कि हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के वकील दिनेश कुमार जैन समाज की तरफ से पक्ष रखेंगे। हम कोर्ट से आग्रह करेंगे कि सुनवाई में हमारे समाज के दो लोगों को भी शामिल किया जाए। याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई दो जुलाई को पेश कर सकता है रिपोर्ट
हाईकोर्ट के निर्देश पर धार में 22 मार्च को सर्वे शुरू हुआ था, जो 98 दिन चला। एएसआई दो जुलाई को अपनी सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। एएसआई सर्वे के दौरान दोनों पक्षों के प्रतिनिधि भी भोजशाला में मौजूद रहते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed