{"_id":"6a8eee635bbf36ac9a05d8c8","slug":"indore-news-yuva-sangam-job-fair-polo-ground-7-september-2026-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : 8वीं पास से लेकर उच्च शिक्षित युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, 7 सितंबर को लगेगा सरकार का रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : 8वीं पास से लेकर उच्च शिक्षित युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, 7 सितंबर को लगेगा सरकार का रोजगार मेला
Thu, 27 Aug 2026 06:18 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:18 AM IST
सार
मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 18 से 35 वर्ष के 8वीं, स्नातक, बी.फार्मा, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारकों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में 07 सितंबर (सोमवार) को एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, इनोवेशन एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय (जिला उद्योग केन्द्र परिसर) पोलोग्राउंड इंदौर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु ऋण प्रक्रिया एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
कई प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग
उप संचालक रोजगार पी. एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इसमें निर्माण ऑर्गनाइंजेशन, डॉ. रेड्डी फाउंडेशन इंदौर, शेफाली बिजनेस सोल्यूशन, मोजिक वर्कस्किल साईटेड, अपाल्टो इलेक्ट्रोनिक्स प्रायवेट लिमिटेड, फिनोदया कैपिटल प्रायवेट लिमिटेड, कोटक महिन्द्रा आदि संस्थाओं में 250 से अधिक रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रारंभिक रूप से चयन हेतु उपस्थिति रहेगी।
विभिन्न पदों पर किया जाएगा चयन
उक्त संस्थाओं द्वारा एच.आर., ऑफिस एसिस्टेंट, कस्टमर्स सपोर्ट एसोसिएट, ट्रेनी एसोसिएट, डेटा एन्ट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट, काउन्सलर एंड मोबलिजर, ट्रेनरमल्टीपल ऑपनिंग, क्वालिटी/प्रोडक्शन इंजीनियर, वेल्डर, फिटर, वेयरहाउस एसोसिएटस, फैक्टरी हेल्पर, प्रोडक्शन हेल्पर, रिलेशनशिप ऑफिसर (सेल्स) आदि पदों पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
आवेदकों की आयु और योग्यता
उक्त रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष तक के ऐसे आवेदक भाग ले सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर, बी.फार्मा, आईटीआई एवं डिप्लोमा है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां साथ लाने की अपील की गई है। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से युवा संगम कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए आग्रह किया है।