फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-congress-protest-against-inflation-22-locations-rajwada

इंदौर: पेट्रोल, गैस और शकर के बढ़ते दामों भड़का गुस्सा, 22 ब्लॉक में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2026 11:23 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 27 Aug 2026 11:23 AM IST
सार

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने इंदौर के 22 ब्लॉकों में व्यापक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजवाड़ा पर शकर बांटकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया और पेट्रोल, घरेलू गैस Cylinder तथा बिजली की बढ़ी दरों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

विज्ञापन
indore-news-congress-protest-against-inflation-22-locations-rajwada
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इंदौर शहर के 22 ब्लॉकों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। यह पूरा आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


राजवाड़ा पर अनोखा विरोध प्रदर्शन
राजवाड़ा पर कार्यकर्ताओं ने आम जनता को शकर बांटकर विरोध जताया। नेताओं का कहना था कि शकर की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आने वाले त्योहारों पर पड़ेगा।

त्योहारों से पहले बजट पर असर
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि शकर के दाम में 30 से 35 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले इस तरह की मूल्य वृद्धि से आम परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ेगा।
विज्ञापन


पेट्रोल और बिजली की दरों पर घेरा
प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और बिजली की ऊंची दरों को लेकर भी सरकार को निशाना बनाया। कांग्रेस का आरोप है कि एथेनॉल मिश्रण से वाहनों का माइलेज प्रभावित हो रहा है जिससे चालकों का खर्च बढ़ा है। इसके अलावा घरेलू गैस Cylinder और बिजली के बढ़े दामों से आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के विभिन्न हिस्सों में घेराबंदी
इंदौर कांग्रेस ने इस आंदोलन के लिए 22 स्थानों पर प्रभारियों की तैनाती की थी। चंदन नगर, बाणगंगा, स्कीम नंबर 51, एरोड्रम, मंगल नगर, परदेशीपुरा, स्कीम नंबर 54, रोबोट चौराहा, स्कीम नंबर 78, छावनी, हरसिद्धि मंदिर रोड, राजवाड़ा, माणिकबाग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका, फूटी कोठी, तिलक नगर, गीताभवन, विकास नगर, मुसाखेड़ी, सिलिकॉन सिटी और तेजाजी नगर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed